शेष बचे मोबाइल भी खोजने में जुटी पुलिस:
डूंगरपुर पुलिस ने साइबर सेल के जरिए इस अभियान पर काम शुरू किया था। इसके तहत गुमे मोबाइल तक पुलिस अपनी तकनीक व अन्य मदद से जो उन मोबाइल का उपयोग कर रहा था उस तक पहुंची। पुलिस ने इन मोबाइल में जो नंबर उपयोग में आ रहा था उसको जुटाकर कॉल किया तो कई तो फोन उठाते ही नहीं तो कुछ उठाकर काट देते थे। कुछ की घंटी राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश से लेकर गुजरात तक बज रही थी। साइबर टीम ने अपनी तकनीक का उपयोग करते हुए 40 मोबाइल तो पुलिस ने जब्त कर ही लिए। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल से ज्यादा समय से गुम हुए मोबाइल में से पहले चरण में जब्त किए 40 मोबाइल संबंधित लोगों को सौंपे, अब 110 मोबाइल गुमशुदी के मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल जब्त होने के साथ ही लोगों को सूचित कर उनको सौंप दिए जाएंगे।