Good News : राजस्थान में एक बड़ी खबर। शिक्षा विभाग का नया आदेश। सरकारी स्कूल के बच्चों के खिले चेहरे। सरकारी स्कूलों में पाउडर का दूध बंद हो गया है। अब राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को गाय का दूध परोसा जाएगा। अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने यह आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में अब सरकारी स्कूलों में पाउडर वाले दूध की जगह गौमाता का दूध मिलेगा। सभी सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को गाय का दूध ही परोसा जाएगा। जिसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के साथ अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने स्कूलों में स्वच्छता अभियान और शौचालयों में नियमित साफ सफाई रखने के भी आदेश जारी किए हैं।