
rajasthan_election_2023_
rajasthan election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच कुछ नेता ऐसे भी रहे, जिन्होंने रातों-रात पार्टी बदली और विधायक भी बन गए। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान रातोंरात पार्टियां जॉइन करने वाले पांच नेताओं को जनता ने वोट देकर जीत दिलाई। अब ये नेता विधायक बनकर सदन में बैठेंगे।
धौलपुर-शोभारानी कुशवाह
भाजपा से दो बार विधायक रहीं। टिकट मिलने से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुईं। धौलपुर से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया और जीत दर्ज कराई।
खंडेला- सुभाष मील
पिछली बार कांग्रेस से चुनाव लड़े। इस बार भाजपा में शामिल हुए। 24 घंटे के भीतर टिकट मिला और कद्दावर नेता महादेव सिंह खंडेला को शिकस्त दी।
किशनगढ़- विकास चौधरी
2018 में भाजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इस बार भाजपा ने सांसद भारीरथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस से टिकट ले आए और जीत हासिल की।
वल्लभनगर- उदयलाल डांगी
भाजपा में चुनाव से ठीक पहले आए। इन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाब सिंह शक्तावत की पुत्रवधु व वर्तमान विधायक प्रीति शक्तावत हो हरा दिया।
बाड़ी- जसवंत सिंह गुर्जर
भारतीय जनता पार्टी से 2018 में प्रत्याशी रहे। जसवंत गुर्जर ने बसपा की सदस्यता ली। बसपा ने बाड़ी से प्रत्याशी बनाया और चुनाव जीत गए।
Updated on:
05 Dec 2023 10:20 am
Published on:
05 Dec 2023 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
