
Rajasthan Assembly Election 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। दिसबंर तक राज्य में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा और सत्तारुढ़ कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। राजस्थान के चुनावी इतिहास को देखते हुए कांग्रेस को फिर से सत्ता में आना बड़ी चुनौती होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर से सत्ता में आने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। बता दें कि राज्य में साल 1998 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही सत्ता बदलती रही है। एक बार कांग्रेस की सरकार बनती है तो दूसरी बार बीजेपी की। ऐसा पिछले विधानसभा चुनाव तक होता आ रहा है। लेकिन इस बार गहलोत सत्ता में फिर से वापसी करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।
Bagidora Assembly constituency पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी कभी जीत नहीं पाई है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने बीजेपी के खेमराज गरासिया को मात दी थी। लगातार दो चुनाव से खेमराज को हार का सामना करना पड़ रहा है।
इस सीट पर कांग्रेस ने दस विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को इस सीट पर साल 1951, 1957, 1962, 1967, 1972, 1980, 1985, 1980, 1985, 2008, 2013, और 2018 में जीत मिली थी। महेंद्र जीत सिंह मालवीय लगातार तीन विधानसभा चुनाव से जीतते आ रहे हैं।
बागीदौरा विधानसभा सीट बांसबारा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत है। साल 2001 की जनगणना के मुताबिक यहां हिंदू आबादी 64.83 प्रतिशत है जबकि मुस्लिम आबादी 26.32 प्रतिशत है। इस सीट पर 15 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसमें 10 विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्द की है। जबकि इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं हुई है।
गौर हो कि साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। 15वीं विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। पिछली विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी को 73 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मदद से राज्य में सरकार बनाई थी।
Updated on:
03 Oct 2023 01:48 pm
Published on:
03 Oct 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
