
Rajasthan election 2023 राजस्थान में चुनावी पारा गर्माया हुआ है। बिना जानकारी दिए नामांकन वापस लेने के मामले में बहुजन समाज पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने माना है कि ऐसा भाजपा और कांग्रेस से सांठगाठ के तहत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि भीनमाल से कृष्ण देवासी व सुखराम, जालोर से तलसाराम, सिरोही से हिम्मत डांगी, जैसलमेर से पदमाराम, पोकरण से तुलसाराम को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में निष्कासित किया है।
मायावती 17 से चार दिवसीय चुनावी दौरे पर
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 17 नवंबर से प्रदेश के चार दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि इस दौरान वे आठ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगी। 17 को धौलपुर व नदबई, 18 को बानसूर, 19 को करौली व गंगापुर तथा 20 को खेतड़ी व लाड़नू में मायावती की जनसभा होगी। एक जनसभा का स्थान अभी तय किया जा रहा है।
Published on:
11 Nov 2023 07:51 am
