जयपुर

राजस्थान चुनाव : बसपा ने जारी की 43 प्रत्याशियों की सूची, सरदारपुरा से गहलोत के सामने दलपत चौहान को दिया टिकट

Rajasthan Election 2023 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शेष बची सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले, पार्टी ने 2 नवंबर को 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

less than 1 minute read
Nov 04, 2023
Mayawati

rajasthan election 2023 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शेष बची सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले, पार्टी ने 2 नवंबर को 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने जोधपुर से सुनीता को टिकट दिया, वहीं सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दलपत चौहान चुनाव लड़ेगे।

इन उम्मीदवारों को उतारा मैदान में
-जैतारण : सरोज मेघवाल

-सूरसागर : राजेंद्र सिंह

-जोधपुर : सुनीता

-श्रीगंगानगर : परमानन्द

-शेरगढ़ : जुझाराम

-भीलवाड़ा : कल्पना रेनू चनान

-शिव : जयराम

-हनुमानगढ़ : कैलाश

-बिलाड़ा : श्यामलाल चौहान

-लूणी : राजूराम

-ओसियां : श्याम नवीन

-भोपालगढ़ : रणजीत चौहान

-सरदारपुरा : दलपत चौहान

-पुष्कर : शाहबुद्दीन

-अजमेर दक्षिण : हेमंत कुमार सोलंकी

-नसीराबाद : मुकेश कुमार

=लोहावट : भंवर लाल भील

-फलौदी : हरीराम फुलवारिया

-अजमेर उत्तर : सुशीला

-किशनगढ़ : रामनिवास

-ब्यावर : शिवानी

-पचपदरा : मुख्तियार अली

-बायतु : छगनराम

-पाली : संदेश पवार

-माण्डल : रामेश्वर जाट

-मांडलगढ़ : बकतावर

-शाहपुरा : रमेश मेघवाल

-सहाड़ा : कालू खान

-आसींद : इंद्रा देवी चौधरी

-जालौर : ओमप्रकाश चौहान

-सांचोर : शमशेर अली सैय्यद

-भीनमाल : कृष्ण कुमार देवासी

-आहोर : मसराराम

-रानीवाड़ा : लाखाराम चौधरी

-बाली : हेमंत कुमार

-सुमेरपुर : जीवाराम राणा

-जैसलमेर : प्रहलाम राम (परिवर्तित)

-छबड़ा : छीतरलाल

-किशनगंज (एसटी) : रामदयाल मीणा

-बारां अटरू (एससी) : सुरेश कुमार

-निवाई : बाबूलाल सिंघारिया

-बसेड़ी : दौलत सिंह

-श्रीडूंगरगढ़ : राजेंद्र सिंह बापेऊ

Published on:
04 Nov 2023 09:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर