
Rlp Candidate List For Rajasthan : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने पहली सूची में मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी और भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग का टिकट बरकरार रखा है है। आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल खुद खींवसर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस से आरएलपी में शामिल हुए रेवत राम पंवार को कोलायत विधानसभा सीट और लच्छाराम बडारड़ा को परबतसर विधानसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
परबतसर सीट पर लच्छाराम बडारड़ा का मुकाबला भाजपा के मानसिंह किनसरिया और कांग्रेस के रामनिवास गावरिया से होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे और हाल ही में आरएलपी में शामिल हुए डॉक्टर अजय त्रिवेदी को जोधपुर शहर से चुनावी जंग में उतारा गया है। आरएलपी ने सांगानेर से महेश सैनी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से पुष्पेन्द्र भारद्वाज और भाजपा ने भजनलाल शर्मा को टिकट दिया है। सहाड़ा विधानसभा सीट पर आरएलपी प्रत्याशी बद्रीराम जाट का सामना कांग्रेस के राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा के लादूलाल पीतलिया से होगा।
राजस्थान के चुनावी रण में आरएलपी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन कर उतरने का एलान किया है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर हम राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा-कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 95 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है वहीं भाजपा ने 124 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।
आरएलपी के उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा सीट- उम्मीदवार का नाम
खींवसर- हनुमान बेनीवाल
भोपालगढ़- पुखराज गर्ग
मेड़ता-इंदिरा देवी बावरी
परबतसर-लच्छाराम बडारड़ा
कोलायत- रेवत राम पंवार
जोधपुर शहर- अजय त्रिवेदी
सहाड़ा- बद्रीराम जाट
बायतू- उम्मेदराम बेनीवाल
सरदारशहर-लालचंद मूंड
सांगानेर- महेश सैनी
Published on:
28 Oct 2023 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
