6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : नड्डा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोले राजस्थान में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के ऊपर

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी मंगलवार को प्रदेश में जनसभा को संबोधित कि या। प्रदेश के सीकर जिले में रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023

rajasthan election 2023 : राजस्थान में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी मंगलवार को प्रदेश में जनसभा को संबोधित कि या। प्रदेश के सीकर जिले में रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार किसानों को धोखा दे रही है। 'जहां भी कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार होगा। जहां भी कांग्रेस है, वहां लूट होगी। जहां कांग्रेस है, वहां घोटाले, अत्याचार, धोखे और धोखाधड़ी होगी। जबकि भाजपा के शासन में, विकास, प्रगति और देश और राज्य आगे बढ़ेगाा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में जंगलराज, महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार

उन्होंने कहा, आज राजस्थान में चर्चा धार्मिक ध्रुवीकरण और भाई को भाई से लड़ाने की है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या गहलोत सरकार ने हिंदू और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा किया है। बीजेपी नेता ने आगे कहा, आज राजस्थान भ्रष्टाचार के गढ़ के रूप में जाना जाता है। राजस्थान की चर्चा बेटियों पर अत्याचार के लिए होती है। इस प्रदेश की चर्चा किसानों को धोखा देने के लिए और दलित भाइयों पर अत्याचार के लिए होती है।"

यह भी पढ़ें : मथुरा स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते चार माह प्रभावित रहेगी कोटा होकर जाने वाली ट्रेनें

पेट्रोल के दाम 100 रुपए से ऊपर
अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर आगे हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान मे मिलता है। यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए, जबकि डीजल 90 रुपए से ऊपर है। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग