
Rajasthan Election 2023 Results
Rajasthan Election 2023 Results : राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को मतदान हुआ था। आज 3 दिसम्बर को मतगणना के बाद भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह तय करना होगा कि भाजपा किसे अपना मुख्यमंत्री चुनती है। मतलब राजस्थान का नया सीएम कौन होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा राजस्थान में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि उसने 100 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 114 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 1 सीट पर वह आगे चल रही है। उधर जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट कर अपना इस्तीफा सौंपा दिया। कांग्रेस की मंगलवार को बैठक होगी। उसमें आगे के बारे में रणनीति बनेगी।
मैं जन सेवक हूं, अंतिम सांस तक सेवा करूंगा - अशोक गहलोत
इस्तीफा देने से पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मैं जन सेवक हूं, मैं अंतिम सांस तक मैं प्रदेश वासियों की सेवा करूंगा। चुनाव में राहुल गांधी, खरगे जी सभी ने चुनाव में कोई कमी नहीं रखी। मैं कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा चुनाव में हार और जीत होते रहती है, कई कारण बन जाते हैं। अशोक गहलोत ने कहा, जनता का जो फैसला आ रहा है, हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे। जो नई सरकार बनेगी हम उन्हें बधाई देंगे, जो नतीजे आए हैं वह चौकाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Results Live Update : राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस किसके सिर सजेगा ताज, खुलासा जल्द, मतगणना शुरू
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 सीटों के लिए मतगणना जारी है। भाजपा ने 114 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। 1 सीट पर वह आगे चल रही है। उधर कांग्रेस 67 सीट पर विजयी है और 9 सीटों पर आगे चल रही है। BAP ने 3, BSP ने 2 पर जीत पायी है। 8 निर्दलीय जीत गए हैं। राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी - 1 व आरएलडी -1 सीट पर जीत गए हैं। अब राजस्थान में भाजपा सरकार बनाएगी।
जनता का आदेश हमें स्वीकार - सुखजिंदर सिंह रंधावा
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, जनता ने जो आदेश दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमने जो काम किए हैं भाजपा उन कामों को जारी रखेगी। हम उनको(भाजपा) मुबारकबाद देते हैं।
राजस्थान में वही जनादेश मिला है जिसकी उम्मीद थी - राजेंद्र राठौर
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा, राजस्थान में वही जनादेश मिला है जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस के कुराज का सफाया होना तय था। तीनों प्रदेशों में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है।
राजस्थान में पूर्ण बहुमत संग सरकार बन रही है भाजपा - सी.पी. जोशी
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, हमारी पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीताने के लिए रात-दिन मेहनत की, और इसी का परिणाम है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद करते हुए जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Results : राजस्थान चुनाव में कौन जीता कौन हारा, जानें रिजल्ट
Updated on:
03 Dec 2023 07:36 pm
Published on:
03 Dec 2023 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
