23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान रिजल्ट पर किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, बोले – भाजपा 120-130 सीटें जीतेगी

Rajasthan Election 2023 results : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट 3 दिसम्बर को आने की पूरी उम्मीद है। इस मौके पर भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा ने दिया एक बड़ा बयान दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Dec 2023, 5:46 PM IST

kirodi_lal_meena.jpg

Kirodi Lal Meena

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव का रिजल्ट भी इसी दिन आ ही जाएगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट को लेकर गुरुवार शाम को 8 एग्जिट पोल आए। जिसमें 5 एग्जिट पोल ने भाजपा को सरकार बनाने की प्रबल दावेदार के रूप में पेश किया है। इस मौके पर भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, 2018 के चुनाव में जयपुर के बूंदी से लेकर धौलपुर तक भाजपा को सिर्फ एक सीट धौलपुर की मिली थी। अब मैं खुद इस इलाके से चुनाव लड़ा और 28 में से 20-22 सीट भाजपा को मिलेगी। इनके 95 फीसद मंत्री लुढ़क रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में 28 में से भाजपा को 20 से 22 सीटें मिलेगी, स्थिति स्पष्ट है भाजपा 120-130 सीटें जीतेगी। किरोड़ी लाल मीणा ने सवाईमाधोपुर से विधान सभा सभ्ट से चुनाव लड़ा है। इस बार 75.45 फीसद मतदान हुआ है। यह मतदान पिछले चुनाव से अधिक है।

एग्जिट पोल का दावा

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट को लेकर गुरुवार शाम को 8 एग्जिट में 5 एग्जिट पोल में भाजपा विजयी होने का अनुमान लगाया गया है। तीन ने कांग्रेस को रिवाज तोड़ने वाली पार्टी बताया। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को राजस्थान में सरकार बनाने की दौड़ में आगे बताने की वजह से भाजपा नेता उत्साहित हैं। पर कांग्रेस का भी दावा है वह राजस्थान में सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में 46 सीमांत सीटों का जादू जानें, तय कर सकती हैं कांग्रेस की किस्मत

यह भी पढ़ें - ... तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग