
Pralhad Joshi
Pralhad Joshi Attack CM Ashok Gehlot : राजस्थान में चुनावी माहौल गरम हो गया है। भाजपा-कांग्रेस दोनों पूर दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। भाजपा - कांग्रेस दोनों पार्टियां मौके मिलते ही वार और पलटवार कर रहीं हैं। मकसद है जनता के सामने एक दूसरे की पोल खोलना। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज कांग्रेस और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दोनों पर जमकर निशाना साधा। मौजूद वक्त में राजस्थान में कांग्रेस ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) मुद्दे को उठा रखा है। ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है, ईआरसीपी भाजपा लागू करेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है। देश में ऐसी जितनी भी बड़ी परियोजना है उन्होंने (कांग्रेस) लंबित रखी है। अगर उन्हें ऐसा करना था तो उन्होंने इस परियोजना को लागू क्यों नहीं किया?
कांग्रेस झूठे वादे में माहिर
प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि, प्रियंका गांधी किस मुंह इधर आ रही हैं। क्या किया है इतने दिन। अगर आप के पैसे करना है तो इतने दिन क्या किया है। कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर है। वे लोगों से झूठ बोलने में माहिर हैं और उनके सभी वादे झूठ के पुलिंदे हैं। इनमें कोई नैतिकता नहीं है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान बूथ कहां है? नाम जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
प्रियंका गांधी से सीएम गहलोत का सवाल
प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि, अगर प्रियंका गांधी को यहां आना था तो उन्हें आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम गहलोत को डांटने आना चाहिए था। क्योंकि सीएम गहलोत गृह मंत्री भी हैं। इतना दुष्कर्म हुआ है। इतना अत्याचार हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर-1 है। इतना सब होने के बाद प्रियंका गांधी किस आधार राजस्थान आ रही हैं। इसका जवाब जनता को देना होगा।
राजस्थान के दौसा में कल आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक और महासचिव प्रियंका गांधी कल राजस्थान के दौसा में होंगी। वे यहां सिकराय के कांदौली में एक जनसभा के ज़रिए पूर्वी राजस्थान में चुनावी बिगुल बजायेंगी। मौक़ा होगा ईआरसीपी जनजागरण अभियान के समापन का, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बारां से आगाज़ किया गया था। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कोटा में जेपी नड्डा बोले, पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी भाजपा और जीतेगी
Updated on:
19 Oct 2023 01:36 pm
Published on:
19 Oct 2023 01:35 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
