
जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री दुष्कर्म की 56 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताएं वहां नारी कैसे रहेगी सुरक्षित-सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से दुष्कर्म की घटनाएं और अनैतिक काम हुए है, उसमें मुख्यमंत्री का आशीर्वाद कैसे हो सकता है। मुख्यमंत्री दो मामलों में अलग-अलग निर्णय कैसे ले सकते है।
जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पक्ष के विधायकों को बचाने और विरोधियों को निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर अपनी दोहरी मानसिकता को जनता के सामने दर्शाया है। मारवाड़ के एक विधायक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हनीट्रैप मामले में बचाव के लिए मुख्यमंत्री के पास जाते हैं और मुख्यमंत्री इस हाइप्रोफाइल मामले को दबाने के लिए इस प्रकार के आदेश देते हैं, जिससे 7 दिनों तक वहां आईजी स्तर का अधिकारी बैठा रहता है और 400 पुलिसकर्मी बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए लोगों को डराते धमकाते है। यही नहीं मारपीट कर सीडी जब्त कर लेते हैं। वही मुख्यमंत्री के पिछले कार्यकाल में भी एक सीडी आई थी, जिसे अपने राजनीतिक विरोधी परिवारों को निपटाने के लिए वायरल कर दिया गया था।
ऐसे अधिकारी को चुनाव आयोग हटाए
जोशी ने कहा कि यही स्थिति रही तो सरहद के जिलों में आपके जनप्रतिनिधि इस प्रकार की लड़कियों के वश में आकर सामरिक महत्व की चीजें भी दुश्मन राष्ट्र तक पहुंचा सकते है, क्या ऐसे समय में भी मुख्यमंत्री उनका सहयोग करेंगे ? जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐसा दोहरा चरित्र है, जो दुष्कर्म की 56 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है उस प्रदेश में नारी की सुरक्षा किस प्रकार हो पाऐगी। जोशी ने चुनाव आयोग से सिफरिश की है कि निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए इस प्रकार के अधिकारियों को तुरंत हटाना चाहिए।
Published on:
22 Nov 2023 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
