20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री संभालेंगे दायित्व

भाजपा की ओर से प्रदेशभर में आज से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक 8 से 10 नवंबर को भाजपा के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी और नेताओं को अलग-अलग विधानसभाओं का दायित्व सौंपा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 08, 2023

Rajasthan Election: भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री संभालेंगे दायित्व

Rajasthan Election: भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री संभालेंगे दायित्व

भाजपा की ओर से प्रदेशभर में आज से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक 8 से 10 नवंबर को भाजपा के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी और नेताओं को अलग-अलग विधानसभाओं का दायित्व सौंपा गया है।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत सभी पदाधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों को बूथ पर 50 घरों में जनसंपर्क करना होगा और शक्ति केंद्र के 10 प्रमुख लोगों से मिलना होगा। प्रत्यके बूथ पर बूथ समिति की बैठक आयोजित करनी होगी और पार्टी का हैंडबिल/स्टीकर साथ ले जाना होगा। जनसंपर्क के दौरान सेवा बस्ती में भी जनसंपर्क करना होगा और जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हैं। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पार्जन करके महाजनसंपर्क का प्रारंभ किया जाएगा। महाजनसंपर्क अभियान के पहले दिन प्रत्येक जिले में 15 से 20 वरिष्ठ नेताओं को शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहना होगा। इसके बाद आगामी 9 नवंबर और 10 नवंबर को सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर महाजनसंपर्क के लिए लगाना है।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में 5.29 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, प्रति 1 हजार पुरुषों पर हुई 921 महिला मतदाता पंजीकृत

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नेता-विधानसभा क्षेत्र

राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह—मालवीय नगर
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी—सांगानेर
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर—विद्याधर नगर
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़—तारानगर
उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर सतीश पूनियां—आमेर
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत—आदर्श नगर
केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल—तिजारा
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी—बायतू
राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी—सांगानेर
सांसद निहालचंद—पीलीबंगा
राहुल कस्वां—सादुलपुर
सांसद रंजीता कोहली—भरतपुर
पीपी चौधरी—भीलवाड़ा
कनकमल कटारा—सागवाड़ा
प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह—मालवीय नगर
मुकेश दाधीच—विद्याधर नगर
चुन्नीलाल गरासिया—उदयपुर शहर
श्रवण सिंह बगड़ी—विद्याधर नगर
प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला—चूरू
प्रियंका बालन—अनूपगढ़
डॉ. महेंद्र कुमावत—शेरगढ़
हीरालाल नागर—सांगोद
सांवलाराम देवासी—बांसवाड़ा
अनंत विश्नोई—रानीवाड़ा
भानूप्रताप सिंह—बयाना
नीलम गुर्जर—सिकराय
प्रदेशाध्यक्ष एसटी मोर्चा नारायण मीणा—बस्सी
प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपालाल गैदर—बीकानेर पश्चिम
प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हमीद मेवाती—विद्याधर नगर
प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा रक्षा भंडारी—मालवीय नगर