9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : बसपा सुप्रीमो मायावती का राजस्थान दौरा आज भी, बानसूर और बांदीकुई में करेंगी जनसभाएं

Mayawati Visit Today Bansur and Bandikui : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत बसपा सुप्रीमो मायावती आज राजस्थान दौरे पर रहेंगी। वह बानसूर और बांदीकुई में जनसभाएं करेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
mayawati.jpg

Mayawati

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है। आज राजस्थान में स्टार प्रचारकों का मेला लगा हुआ है। भाजपा से पीएम नरेंद्र मोदी भरतपुर-नागौर तो कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी भरतपुर-अलवर में जनसभा करेंगे। इनके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती भी आज शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाने के लिए मायावती अलवर जिले के बानसूर में और दौसा जिले के बांदीकुई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बानसूर में मुकेश यादव तो बांदीकुई से उमेश शर्मा बसपा के उम्मीदवार हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2018 चुनाव में बसपा के छह प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की थी। पर बाद में इन सभी ने सीएम अशोक गहलोत का दामन थाम लिया।

कल करौली और गंगानगर में रहेंगी

बसपा मायावती की कल 19 नवम्बर को करौली और गंगानगर 20 नवंबर को झुंझुनूं के खेतड़ी और नागौर के लाडनू में जनसभाएं करेंगी। इससे पहले मायावती ने शुक्रवार को भरतपुर और धौलपुर में चुनावी शंखनाद किया था।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : शांति धारीवाल की बहू ने किसे कहा, टाइगर अभी जिंदा है

बसपा के बिना सरकार नहीं

शुक्रवार को उम्मीदवार भवानी सिंह माल के समर्थन में मायावती ने धौलपुर में मोदी सरकार और प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा किसी भी राज्य में बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बिना सरकार नहीं बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा का घोषणा पत्र है वादों का रिमिक्स, सच जानें