8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Vidhan sabha Chunav 2023 : पोलिंग पार्टी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, दो पोलिंग पार्टी के दस कर्मचारी थे बस में सवार

Rajasthan Assembly Election 2023 : चेचट। कोटा से चेचट पोलिंग बूथ पर आ रही पोलिंग कर्मचारियों से भरी बस शुक्रवार को मोडक मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप स्टेरिंग फेल हो जाने से पलट गई। जिससे बस में सवार कर्मचारियों को चोटे आने से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस व पुलिस जीप से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : चेचट। कोटा से चेचट पोलिंग बूथ पर आ रही पोलिंग कर्मचारियों से भरी बस शुक्रवार को मोडक मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप स्टेरिंग फेल हो जाने से पलट गई। जिससे बस में सवार कर्मचारियों को चोटे आने से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस व पुलिस जीप से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

बस चालक अफजल ने बताया कि वह कोटा से पोलिंग कर्मचारियों को लेकर चेचट स्थित काष्र्णि गोशाला विद्यालय प्रतापपुरा पर आ रहा था। मार्ग में मोडक चेचट के बीच पेट्रोल पंप के समीप बस का स्टेरिंग फैल हो जाने से बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने बस में सवार कर्मचारियों को निकाला। कर्मचारियों को चोटें आने से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: पहचान पत्र नहीं तो कोई बात नहीं, ये आईडी दिखाकर कर सकते हैं वोट

कर्मचारियों सूचना पर मौके पर पहुुंचे थानाधिकारी बन्नालाल जाट व जाप्ते ने सभी घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस व पुलिस जीप से चिकित्सालय पहुुचाया। जहां चिकित्सा अधिकारी रामप्रसाद बनासिया एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें :rajasthan election 2023 : मतदान से ऐन पहले सीएम अशोक गहलोत ने किया सचिन पायलट का वीडियो शेयर, हर तरफ होने लगी चर्चा

पोलिंग बीएलओ राजेश बडानिया ने बताया कि सबसे पहले आई पोलिंग पार्टी की बस पलट गई। बस में पोलिंग पार्टी नंबर 1198 व 1153 के दस कर्मचारी सवार थे। जो काष्र्णि गोशाला स्थित मतदान बूथ 87 व 91 पर मतदान करवाने आ रहे थे। कर्मचारियों के पास दो ईवीएम मशीनें भी थी जिन्हें पुलिस थाने में सुरक्षित रखवा दिया।