11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : JJP की पहली सूची जारी, जानें भाजपा-कांग्रेस के किन उम्मीदवारों को देंगे ये बड़ी चुनौती

JJP Candidates List : जननायक जनता पार्टी यानि की JJP की पहली लिस्ट जारी हो गई है। जानें यह उम्मीदवार किसा प्रकार भाजपा और कांग्रेस घोषित प्रत्याशियों के लिए चुनौती पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification
jjp.jpg

jannayak janata party

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव को अब सिर्फ एक माह ही बाकी रह गया है। पर अभी भी पार्टियां अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर पाई है। हरियाणा में भाजपा संग दोस्ती की पींगे भरने वाली जननायक जनता पार्टी ने जब भाजपा की दूसरी लिस्ट में अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों को नहीं देखा तो जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक दिया। राजस्थान में JJP की पहली सूची जारी की। इस सूची में JJP ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में जिन 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है वह हैं, सूरतगढ़ से पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से डॉ. रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

पृथ्वीराज मील जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हैं तो डॉ. रीटा सिंह जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष हैं। रामनिवास यादव जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव के पद के कार्य की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।



राजस्थान में जेजेपी-भाजपा गठबंधन नहीं

चर्चा में था कि हरियाणा की तरह राजस्थान में भी भाजपा, जेजेपी संग चुनाव लड़ेगी। जेजेपी नेता दावा कर रहे थे कि करीब 20 विधानसभा सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन होने वाला है। जेजेपी जिन सीटों पर गठबंधन का दावा कर रहे थे, भाजपा की दूसरी लिस्ट में उनमें से 2 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसके बाद गठबंधन की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई। इसके बाद जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के निर्देश पर संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी ने 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : BSP की एक और लिस्ट जारी, जानें 4 उम्मीदवारों के नाम

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को देगा जेजेपी चुनौती

जेजेपी की पहली लिस्ट में जिन नामों का एलान किया गया है। वह मजबूत नाम हैं। अब इन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस को ये उम्मीदवार चुनौती देंगे। जानें भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम जिनका मुकाबला जेजेपी के उम्मीदवारों से होगा। जेजेपी ने कहां से किसे मैदान में उतारा

सीट नंबर - विधानसभा क्षेत्र - JJP उम्मीदवार - भाजपा - कांग्रेस

4 - सूरतगढ़ - पृथ्वीराज मील - संतोष अहलावत - डूंगरराम गेदर।
32 - फतेहपुर - नन्द किशोर - श्रवण चौधरी - हाकम अली खान।
36 - दांतारामगढ़ - डॉ. रीटा सिंह गजानंद कुमावत वीरेन्द्र सिंह (संभावित)।
37 -खंडेला - सरदार सिंह आर्य - घोषित नहीं - घोषित नहीं।
40 - कोटपुतली - राम निवास यादव - हंसराज पटेल - गुर्जर राजेंद्र यादव।
73 - भरतपुर - डॉ. मोहन सिंह - घोषित नहीं - घोषित नहीं।

एक बेहद रोचक मामला

सबसे रोचक नाम दांतारामगढ़ से आ रहे हैं। इस सीट पर पति पत्नी का आमने सामने मुकाबला होगा। जेजेपी ने दांतारामगढ़ सीट से डॉ. रीटा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र सिंह इस सीट से कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार हैं। डॉ. रीटा सिंह, वीरेन्द्र सिंह की पत्नी है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : ... तो 'दिग्गज' पति-पत्नी अब चुनाव मैदान में होंगे आमने-सामने, दिलचस्प होगा मुकाबला !