25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : BSP की एक और लिस्ट जारी, जानें 4 उम्मीदवारों के नाम

Rajasthan Elections 2023 : BSP की एक और लिस्ट जारी, जानें 4 उम्मीदवारों के नाम

BSP Released List : बसपा ने एक और लिस्ट जारी की। इस बार चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Oct 2023, 10:42 AM IST

bsp_1.jpg

BSP

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 इस वक्त बेहद रोचक स्थिति में है। पार्टियों को उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में एड़ी चोटी लगानी पड़ रही है। टिकट के लिए मारामारी हो रही है। जिसे मिल जा रहा है वह खुश तो है पर कई जगह उम्मीदवारों को विरोध झेलने पड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस अब अपनी तीसरी लिस्ट घोषित करने जा रहे हैं। इस बीच बसपा अपने टिकटों का ऐलान कर देती है। बसपा ने 23 अक्टूबर की देर रात एक नई लिस्ट जारी की है। जिसमें चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। बसपा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश के अनुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उन्हें विधानसभा प्रभारी भी बनाया गया है।

इनके नाम इस प्रकार हैं।

सांगानेर - (क्रमांक संख्या 55) - रामलाल चौधरी।
रामगढ़- (क्रमांक संख्या 67) - दीवान चंद।
बांदीकुई- (क्रमांक संख्या 85) - भवानी सिंह गुर्जर।
कोटपूतली- (क्रमांक संख्या 40) - प्रकाश चंद्र सैनी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BSP में शामिल, भगवान सिंह बाबा ने किया वेलकम

अब तक 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

बसपा 21 अक्टूबर को 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 22 अक्टूबर तक बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में अपने 22 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था अब कुल 26 प्रत्याशियों के नामों का एलान हो गया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : बसपा ने आज एक और लिस्ट जारी की, जानें उम्मीदवारों के नाम

राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा - कांग्रेस के साथ BSP ने भी एक और लिस्ट जारी की, जानें 10 उम्मीदवारों के नाम