21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BSP में शामिल, भगवान सिंह बाबा ने किया वेलकम

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BSP में शामिल, भगवान सिंह बाबा ने किया वेलकम

Congress Big leader joins BSP : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता BSP में शामिल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Oct 2023, 5:59 PM IST

girish_chaudhary.jpg

Girish Chaudhary

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में करीब 40 दिन बाकी है। कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट घोषित करने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के एक बड़े दिग्गज नेता ने हाथ का साथ छोड़कर BSP के हाथी पर बैठ गए। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और भरतपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चौधरी को बसपा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। BSP का दामन पकड़ने के बाद गिरीश चौधरी ने कहा कि पार्टी अगर, उन्हें भरतपुर से प्रत्याशी बनाती है तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। कांग्रेस और बसपा की विचारधाराएं लगभग समान है। कांग्रेस और आरएलडी के गठबंधन के चलते पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि वे कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।

भरतपुर से बसपा का प्रत्याशी बनाया जाएगा - भगवान सिंह बाबा

राजस्थान बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने गिरीश चौधरी को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहाकि इन्हें भरतपुर से बसपा का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जाएगा। इस पर गिरीश चौधरी ने कहा जब उन्हें कांग्रेस पार्टी में आगे भविष्य नहीं दिखाई दिया तो बसपा का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने पर गजेंद्र सिंह शेखावत का बेबाक बयान, हर कोई हैरान

एक नजर में भरतपुर

भरतपुर में कुल मतदाता 2 लाख 76 हजार 690 है। जाट मतदाता 80 हजार और जाटव मतदाता 44 हजार के आसपास हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : मशहूर डांसर गोरी नागोरी की राजनीति में एंट्री, AAP ज्वॉइन की