बिग बॉस फेम गोरी नागौरी ने एक वीडियो जारी कर यह संकेत दिए कि वह राजनीति में प्रवेश करने वाली हैं। उन्हे सभी पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं। पर आज उन्होंने आप का दामन थाम लिया। वीडियो में कहा था, राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। मैदान में गोरी नागौरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है। हम सब मिलकर एक विकसित और खुशहाल नागौर बनाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप सब मुझे सपोर्ट करेंगे और मेरा साथ देंगे।