8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job Alert: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली विभाग में निकली 2005 पदों पर भर्ती

Rajasthan Electricity Department Vacancy 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे राज्य में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

2 min read
Google source verification
Job

File Photo: Patrika

Rajasthan Electricity Recruitment: राजस्थान के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस फैसले से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं। इनमें कनिष्ठ अभियंता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक द्वितीय के 765 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।

बैठक में लिया निर्णय

यह निर्णय राज्य विद्युत क्षेत्र समन्वय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के पुनर्गठन का भी निर्णय लिया। इसके लिए प्रसारण निगम के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का फैसला किया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से राजस्थान के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा। साथ ही बिजली विभाग की कार्यक्षमता में भी सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) भर्ती परीक्षा का 9 और 10 मई को होगा आयोजन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 और प्रयोगशाला सहायक व कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 टॉक जिला मुख्यालय पर 9 और 10 मई 2026 को होगी। इन परीक्षाओं में कुल 31257 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला परीक्षा समन्वयक रामरतन सौकरिया ने बताया कि 9 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

इसके लिए टोंक जिले में 9 राजकीय और 29 निजी सहित कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां 15057 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा हेतु 19 पेपर समन्वयक और 87 पर्यवेक्षक लगाए गए है। वहीं 10 मई को प्रयोगशाला सहायक व कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (पेपर1) और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक (पेपर 2) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 10 राजकीय और 32 निजी सहित कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिसमें 16200 अभ्यर्थी बैठेंगे। इसके लिए 21 पेपर समन्वयक और 74 पर्यवेक्षक नियुक्त है।

परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए अतरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं एडीएम रामरतन सौकरिया को जिला परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है। जिला मुख्यालय पर एक नियंत्रण कक्ष 01432-247478 भी स्थापित किया गया है। प्रभावी निगरानी हेतु 7 सतर्कता दल और एक पुलिस नोडल अधिकारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समकक्ष) भी तैनात किए गए है। कुल 1589 वीक्षक भी परीक्षा ड्यूटी पर रहेंगे।