21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम आदमी ही नहीं, कांग्रेस विधायक भी सरकार के भ्रष्टाचार पर खुलकर बोल रहे-शेखावत

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान भ्रष्ट सरकार से आजिज आई हुई है। पहली बार है कि सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 01, 2023

आम आदमी ही नहीं, सत्तारूढ़ विधायक भी सरकार के भ्रष्टाचार पर खुलकर बोल रहे-शेखावत

आम आदमी ही नहीं, सत्तारूढ़ विधायक भी सरकार के भ्रष्टाचार पर खुलकर बोल रहे-शेखावत

जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान भ्रष्ट सरकार से आजिज आई हुई है। पहली बार है कि सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं।

शेखावत ने कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े चार साल में हर मोर्चे पर विफल है। इसने कोई वादा पूरा नहीं किया। किसानों की जमीनें नीलाम हो गई, लेकिन इनका कर्जा माफ नहीं किया। निरंतर पेपर लीक हो रहे हैं। माफिया का आतंक बढ़ा है। कांग्रेस सरकार तुष्टीकारण की नीति पर चल रही है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं। शेखावत ने कहा कि मुखिया का फोकस सुशासन के बजाय कुर्सी बनाए रखने में है। विधायकों ने जिस गति और जिस पैमाने से भ्रष्टाचार किया है, उससे यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकारों में से एक की श्रेणी में शामिल हो गई है। इस बार ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। शेखावत ने अपने निवास पर विस्तारकों से संवाद किया। उन्होंने प्रबुद्धजनों के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की।

जेजेएम भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा
शेखावत ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन को सबसे ज्यादा बजट आवंटित हुआ था, लेकिन काम की गति में यह सरकार सबसे फिसड्डी है और नीचे के तीन राज्यों की श्रेणी में है। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। राज्य सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें:-सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, इन जिलों में होंगे प्रदर्शन

जल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश करने वाला पहला देश है। इसमें 20 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। भूगर्भ के जल के लेखा-जोखा रखने के लिए मैपिंग की है। भूजल के लिए अटल भूजल योजना है। बांध पुनर्वास योजना भी देश में विश्व की सबसे बड़ी योजना है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग