डोटासरा ने बताया कि राज्य चूरू, नागौर और झुन्झुनूं जिलों के तीन-तीन राजकीय विद्यालयों, अलवर और सीकर के दो-दो और जैसलमेर और जोधपुर के एक-एक राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है। डोटासरा ने कहा कि शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालयों का नामकरण किए जाने से संबंधित फाइल पिछली सरकार ने लम्बे समय से लम्बित रखी थी। इन फाइलों का निस्तारण करते हुए इस संबंध में त्वरित आदेश जारी किए हए हैं।