24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में RLP के आंदोलन से पहले राजस्थान सरकार ने हनुमान बेनीवाल की बढ़ाई सुरक्षा, जानें क्यों

Hanuman Beniwal Security: जयपुर में आज होने वाले आंदोलन से पहले राजस्थान सरकार ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास पर क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को तैनात किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 26 Apr 2025, 11:05 AM IST

hanuman beniwal

Hanuman Beniwal Security: जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से आज जयपुर में बड़े आंदोलन की शुरूआत होने जा रही है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दरअसल, सरकार को सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से इनपुट मिला है कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ाते हुए नागौर स्थित उनके आवास पर क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को तैनात किया है। साथ ही जयपुर स्थित आवास पर भी रिव्यू के बाद क्यूआरटी तैनात की गई है।

इसलिए बढ़ाई गई नागौर सांसद की सुरक्षा

बता दें कि पिछले दिनों आईबी की ओर से सरकार को इनपुट मिला था कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को जान का खतरा है। कुछ बदमाशों से हुई पूछताछ और अन्य तकनीकी आधार पर आईबी को ऐसा इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से रिव्यू किया गया और तत्काल प्रभाव से क्यूआरटी के जवान तैनात कर दिए।

शहीद स्मारक पर आज अनिश्चिकालीन धरना

बता दें कि SI भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने सहित राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के हितों के संरक्षण की मांग को लेकर आज हनुमान बेनीवाल जयपुर में पुलिस आयुक्तालय के सामने स्थित शहीद स्मारक पर अनिश्चिकालीन धरना शुरू करेंगे। हनुमान बेनीवाल सुबह 11 बजे जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास से रवाना होकर शहीद स्मारक पहुंचेंगे। जहां पर युवाओं के लिए अनिश्चिकालीन धरना देंगे। हालांकि, आईबी अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। ऐसे में शहीद स्मारक पर भी उनकी सुरक्षा कड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आंतकी हमले पर सरकारी टीचर की विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस

हनुमान बेनीवाल बोले-जनता के हितों को लेकर लड़ते रहेंगे

मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल का कहना है कि वे भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ मुद्दे उठाते हैं जिसके चलते आईबी इस तरह का इनपुट मिला होगा। लेकिन, वे जनता के हितों को लेकर लड़ते रहेंगे। उन्हें जनता के मुद्दों के लिए लड़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।


यह भी पढ़ें

जयपुर में जामा मस्जिद के बाहर देर रात बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; MLA बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ केस दर्ज