28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राध्यापक और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद पर निकली भर्ती, आवेदन की तिथि भी हुई घोषित

प्राध्यापक और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद पर निकली भर्ती, आवेदन तिथि भी हुई घोषित

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 14, 2018

govet. jobs

JOB

जयपुर

चुनावी साल होने की वजह से प्रदेश में इन दिनों बम्पर भर्तियां निकल रही हैं। पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा मौका है। विद्यार्थी भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं। वे हर एक भर्ती को भरने की कोशिश कर रहे हैं।

इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदन

हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे हैं। प्राध्यापक के इन पदों पर मांगे आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा में विभिन्न विषयों के लिए आवेदन मांगे हैं।

READ : बेरोज़गार युवाओं का इंतज़ार हुआ ख़त्म, अब इन सरकारी पदों पर शुरू हो गए हैं आवेदन

ये हैं विषयों के लिए भर्ती के पद

भूगोल में 782, अर्थशास्त्र में 129, पंजाबी में 15, राजस्थानी में 6, लोक प्रशासन में 5, समाजशास्त्र में 32, चित्रकला में 40, संगीत में 6, इतिहास में 613, वाणिज्य में 118, जीवविज्ञान में 166, रसायन विज्ञान में 160, गृह विज्ञान में 54, हिंदी में 849, राजनीति विज्ञान में 815, भौतिक विज्ञान में 187, कृषि में 370, गणित में 193, अंग्रेजी में 304 संस्कृत में 156 पद शामिल हैं ।

READ : राजस्थान में इन सरकारी विभागों के 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, ये है वो सरकारी विभाग

पदों पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि है ये

भर्ती के इन पदों पर अभ्यर्थी 17 मई से 16 जून तक आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के पद कृषि विभाग में सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी एग्रीकल्चर केमेस्ट्री के 38, बॉटनी के 5 और प्लान्ट पैथेलॉजी के 9 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी इन पदों की भर्तियों के लिए 14 से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

READ : बेरोज़गार युवाओं के लिए 10 हज़ार 920 पदों पर एलडीसी की भर्ती को लेकर आई ये बड़ी खुशखबरी, अब होगा ये