Rajasthan Govt: पूरे देश में राजस्थान को भविष्य में ट्रेन और मोटरसाइकिल जैसे परिवहन साधनों के लिए सस्ते ईंधन ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण रॉ मैटेरियल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में पानी की कमी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही थी, जिसे अब सरकार ने प्रभावी रूप से हल कर लिया है। हाल ही, दो दिन पहले मंजूर की गई राजस्थान एकीकृत क्लीन एनर्जी-2024 नीति के तहत, खारे, वेस्ट और ट्रीटेड पानी से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए प्रोजेक्ट्स लगाने पर सरकार भूमि आवंटन में प्राथमिकता और रियायतें देने का ऐलान किया है। इस नीति में ग्रीन हाइड्रोजन के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी, बायोमास और सीएनजी गैस उत्पादन को भी बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।