रेलवे ने लूनी-बिशनगढ़ दूरी 97.5 किलोमीटर में निर्माण को लेकर कार्यदेश जारी किए हैं। इस पर 346 करोड़ रु़पए खर्च होंगे। इस मार्ग के लूनी, सतलाना, दूदिया, धुंधाड़ा, महेशनगर हॉल्ट, अजीत, समदड़ी, बामसीन, राखी, मोकलसर, बालवाड़ा, विशनगढ इन रेल स्टेशनों पर भवन निर्माण, प्लेटफार्म, मार्ग के छोटे पुलिया बनाने, अर्थवर्क करने का कार्य किया जाएगा। इन दिनों रेल पटरी के दूसरी लाइन बिछाने वाले भाग की सफाई की जा रही है। अन्य जरुरी कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।