8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, राजस्थान से चलाई 2 स्पेशल ट्रेन, जानें डिटेल

Indian Railway News : ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के कारण रेलवे जयपुर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 19 Sep 2024, 2:01 PM IST

train news

Indian Railway News : जयपुर। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए लोग अभी से ट्रेनों की सीट बुक करा रहे हैं। ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के कारण रेलवे ने राजस्थान के दो शहरों से पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे जोधपुर और जयपुर से पुणे के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये स्पेशल ट्रेनें साप्ताहिक रूप से संचालित होंगी।

जयपुर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुणे-ढेहर का बालाजी (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर व 6 नंवबर को (2 ट्रिप) पुणे से बुधवार सुबह 9.45 बजे रवाना होकर गुरुवार को सुबह 6.55 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। ढेहर का बालाजी (जयपुर)-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर व 7 नवंबर को (2 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से गुरुवार सुबह 10.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

यह ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अर्सिकेरे, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी आशंका; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जोधपुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि पुणे-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01409) 28 अक्टूबर व 04 नवंबर को (02 ट्रिप) पुणे से सोमवार को 19:30 बजे रवाना होगी, जो मंगलवार को 17:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार भगत की कोठी (जोधपुर)-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01410),  29 अक्टूबर व 05 नवंबर को (02 ट्रिप) भगत की कोठी से मंगलवार को 22:00 बजे चलेगी और बुधवार को 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी।

जोधपुर और पुणे के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, अर्सिकेरे, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, आबूरोड, फालना, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें : सस्ती बुकिंग का नो-ऑफर… नए साल का जश्न अभी से ढाई गुना तक महंगा, पढ़ें- कहां के लिए कितना किराया?