
School holiday : जयपुर। राजस्थान में आग उगलने वाली गर्मी का दौर जारी है। अधिकतर जिलों में हीटवेव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में भारी गर्मी के को देखते हुए 6 जिलों में कक्षा आठवींं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एक दर्जन जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से बाड़मेर, टोंक, करौली, सिरोही, धौलपुर और भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। इन जिलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। जानकारी के मुताबिक सिरोही में आठ दिन, करोली, टोंक व भरतपुर में तीन दिन, बाड़मेर व धौलपुर में दो दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित किया गया।
जानकारी के मुताबिक भरतपुर में 9 से 11 मई तक जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेंगी। जिनमें से 10 मई को परशुराम जयंती होने की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, 12 मई को रविवार का अवकाश है। धौलपुर में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने 8 और 9 मई को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
बाड़मेर : 9 व 10 तारीख को दो दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित। आगे सत्रांत तक समय 7.30 से 11 बजे तक रहेगा स्कूल का समय।
टोंक: 9 से 11 मई तक कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।
जैसलमेर : पहली से आठवीं तक 7.30 से 11 बजे तक समय किया।
भीलवाड़ा : आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित होंगी।
कोटा : कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगी।
नागौर : आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी।
करौली: कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 9 से 11 मई तक अवकाश। कक्षा 9 से 12वीं तक का समय सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
दौसा: कक्षा आठ तक के बच्चों का समय सुबह 11 बजे तक रहेगा।
जोधपुर: उच्च प्राथमिक तक की स्कूल का समय 11 बजे तक किया।
झुंझुनूं : आठवीं तक के बच्चों का समय प्रात: 7:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।
बीकानेर: स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
झालावाड़: कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा।
सिरोही: आठवीं तक के बच्चों का 9 से 16 मई यानी सत्रांत तक का अवकाश घोषित।
बांसवाड़ा: विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक होगा।
अजमेर: स्कूलों में समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
धौलपुर : 8 और 9 मई को कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।
भरतपुर : 9 से 11 मई तक कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित।
राजस्थान पत्रिका ने गर्मी के बीच बच्चों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। सात मई को राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद विभाग ने बुधवार रात को आदेश कर जिला कलक्टरों को अधिकृत किया था। जिलों में गुरुवार को कलक्टरों ने आदेश जारी किए।
Updated on:
09 May 2024 08:21 am
Published on:
09 May 2024 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
