CM Ashok Gehlot Said PM Modi Is Very Stubborn : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनसभा में कहा कि राज्य में योजनाएं चुनावी नहीं, परमानेंट हैं। राजस्थान दिवालिया नहीं होगा। दिवालिया तो केन्द्र के मंत्रियों के दिमाग हो गए हैं।
CM Ashok Gehlot Said pm modi Is Very Stubborn : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनसभा में कहा कि राज्य में योजनाएं चुनावी नहीं, परमानेंट हैं। राजस्थान दिवालिया नहीं होगा। दिवालिया तो केन्द्र के मंत्रियों के दिमाग हो गए हैं। उन्होंने जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह को घेरते हुए कहा कि संजीवनी मामले में आरोप से घिरने के बाद भी पद पर हैं। इस्तीफा दें या फिर पीएम उनको धमकी दें कि यह क्या कर रहे हो? मैं प्रभावितों की आवाज बना तो गजेंद्र शेखावत कहते हैं मेरी मानहानि कर दी क्या गरीब की आवाज बनना मानहानि है? मैंने तो भगवान सिंह रोल साहब सर से भी कहा है कि अपने साथी को समझाओ,यह बहुत गलत कर रहा है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत जिद्दी हैं। यह जिद्द सकारात्मक होनी चाहिए।
बाड़मेर में मेगा प्रोजेट रिफाइनरी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि निर्माण पूरा होने में 31 दिसंबर, 2024 से एक दिन भी ज्यादा नहीं होना चाहिए। सीएम ने कहा कि बहुत देरी हो गई, अब नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह अधिकारियों से कार्यप्रगति की समीक्षा के बाद प्रोजेट का निरीक्षण किया। गहलोत ने कहा कि अधिकारियों को पाबंद किया गया है कि अब देरी नहीं करें। रिफाइनरी को लेकर ल्बी लड़ाई लड़ी। प्रोजेट मात्र 38 हजार करोड़ का था, पांच साल इसे केंद्र ने अटकाए रखा और अब यह 72 हजार करोड़ का हो गया।