2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : बुजुर्ग हो रहे टेक्नोलॉजी के दीवाने, अब 84 साल की दादी करती हैं आसानी से कैब बुक

Elderly People Crazy Technology : राजस्थान में बड़ा बदलाव आ रहा है। बुजुर्ग टेक्नोलॉजी के दीवाने हो रहे हैं। 84 साल की दादी अब आसानी से कैब बुक करती हैं। यहीं नहीं अब वे ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग, ग्रोसरी-घर के लिए सामान मंगवाना भी सीख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Jaipur Elderly People are becoming Crazy about Technology Now 84 Year Old Grandmother can Easily Book a Cab

राजस्थान में बड़ा बदलाव

Elderly People Crazy Technology : राजस्थान में बड़ा बदलाव आ रहा है। बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ अब दादा-दादी, नाना-नानी भी टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हो रहे हैं। टच स्क्रीन फोन के इस्तेमाल से लेकर अब वे फोन के एडवांस फीचर्स भी सीख रहे हैं। इसके लिए पोते-पोतियां दादा-नाना को एडवांस फोन की तकनीक से रू-ब-रू करवा रहे हैं। फोन, वीडियो कॉल तो कई बुजुर्गों को आता है पर अब वे ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग, ग्रोसरी-घर के लिए सामान मंगवाना भी सीख रहे हैं।

अब बुजुर्ग किसी पर भी आश्रित नहीं

इससे बुजुर्ग कुछ नया भी सीख रहे हैं और उन्हें किसी पर भी आश्रित नहीं रहना पड़ता। आजकल अधिकतर ऐप में अंग्रेजी सहित कई भाषाएं हैं। बच्चे ऐप में हिंदी भाषा सेट कर देते हैं। दादा-दादी को नए नए फीचर्स सिखाते हैं।

यह भी पढ़ें -

QR Code Scam : राजस्थान में साइबर क्राइम का चला नया पैटर्न, क्यूआर कोड स्कैन करने पर हैकर्स कर रहे बैंक अकाउंट खाली

शारीरिक-मानसिक रूप से फिट रहते हैं बुजुर्ग

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से बुजुर्ग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। मिशिगन विश्वविद्यालय की ओर से किए गए एक शोध में भी यह तथ्य सामने आया है। इसके अनुसार वे इसके इस्तेमाल से काफी खुश रहते हैं। उनका अकेलापन दूर होता है। खुश रहने से उनमें बीमारियां कम होती हैं। उनमें अवसाद व तनाव के लक्षण कम दिखाई देते हैं। बुजुर्ग अपने जैसी ही रुचि वाले दूसरे लोगों से जुड़े रहते हैं। वे समाज के युवाओं को भी सही राह दिखाने में मददगार साबित होते हैं।

दादा को सिखाया सोशल मीडिया का उपयोग

जयपुर के सी-स्कीम निवासी प्रेमचंद पूर्बिया (80 वर्ष) ने बताया कि घर में पोते-पोती को ऑनलाइन खाना मंगवाते, कपड़े आर्डर करते हुए देखते हैं। उनकी भी उत्सुकता हुई। पोते रोहन ने दादा को सोशल मीडिया चलाना सिखाया। उस पर उन्हें कई पुराने दोस्तों की प्रोफाइल भी दिखी। वे फोन पर मैप देखना, खाना आर्डर, ऑनलाइन पेमेंट करना भी सीख रहे हैं।

अब सरला खुद बुक कर लेतीं हैं कैब

जयपुर के राजापार्क निवासी रजत कक्कड़ (25 वर्ष) का ऑनलाइन कार्य देख 84 वर्षीय दादी सरला देवी (84 वर्ष) को भी फोन चलाना सीखने की इच्छा हुई। रजत ने उन्हें ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना, कैब बुक करना सिखाया। अब सरला ही कैब बुक करा देती हैं।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान में अंतरजातीय ‘अरेंज मैरिज’ का नया सुखद ट्रेंड, जानें क्या है वजह

Story Loader