जयपुर

Jaipur : नाम सुमित्रा और कांड ऐसा भारी… खौफनाक प्लानिंग सुनकर पुलिस को भी नहीं हो रहा यकीन

Son Shot Father For Girlfriend: चारों ने मिलकर एक बुजुर्ग को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उन पर फायर ठोक दिया। गनीमत रही कि वे बच गए। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और वहां पूछताछ में एक और अवैध संबधों की कहानी का खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2025

Rajasthan Crime News: राजधानी जयपुर की बगरू थाना पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को अरेस्ट किया है। सबकी उम्र 23 साल से लेकर 28 साल के बीच है। चारों ने मिलकर एक बुजुर्ग को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उन पर फायर ठोक दिया। गनीमत रही कि वे बच गए। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और वहां पूछताछ में एक और अवैध संबधों की कहानी का खुलासा हुआ है।

बगरू पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को हनुमान चौधरी नाम के व्यक्ति पर गोली चली थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट ली और जांच की तो रिंकू चौधरी और बलवंत सिंह नाम के दो युवकों को अरेस्ट किया और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों ने किसी के कहने पर हनुमान चौधरी पर फायर किया था। वे उनकी जान लेना चाहते थे, लेकिन निशाना चूक गया।

पुलिस ने दोनों शूटर्स की निशानदेही पर जितेन्द्र नाम के युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ में सामने आया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हनुमान चौधरी उसके पिता हैं और पिता उसे अपनी प्रेमिका सुमित्रा के पास रहने को टोकते थे। इसी कारण सुमित्रा के साथ मिलकर प्लान बनाया और पिता को ही रास्ते से हटाने की तैयारी कर ली। डीसीपी वेस्ट अमित बुड़ानिया ने बताया कि गनीमत रही कि हनुमान चौधरी की जान बच गई। फिलहाल चारों को अरेस्ट कर लिया गया है। रिमांड पर लेकर आज से पूछताछ की जाएगी।

Published on:
02 Mar 2025 08:01 am
Also Read
View All
खोह नागोरियान की पहाड़ी पर 1000 साल पुराना केदारनाथ मंदिर, सूर्य की गति के अनुरूप घूमते मालेश्वरनाथ महादेव

Childhood Cancer Day: हर साल राजस्थान में कैंसर से मर रहे करीब तीन हजार बच्चे, 20 से 30 हजार नए बच्चे आ रहे चपेट में, स्टेट इंस्टीट्यूट के पास पूरा डाटा नहीं

जयपुर में पुलिस थाने के पास बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार के टूटे दोनों पैर, पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर चढ़ाने का प्रयास, आरोप: दौड़ा रहा था नाबालिग

Water Supply: बीसलपुर जल योजना में देरी से बढ़ी परेशानी, 4 हजार से अधिक कनेक्शन लंबित, कॉलोनियों में बढ़ी बेचैनी

Ration Crisis: हजारों परिवारों पर राशन संकट, 3,000 मीट्रिक टन स्टॉक लैप्स के कगार पर

अगली खबर