10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ending 2021 जयपुर देखने उमड़े Tourist, 23 लाख से अधिक पहुंचे

Year Ending 2021 साल 2021 राजधानी पर्यटकों से आबाद रही। Tourist place Jaipur buzzing शहर के आमेर महल, हवामहल, जंतर—मंतर व नाहरगढ देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पडी। सैलानियों से आबाद Amer Mahal, Hawa Mahal, Jantar Mantar and Nahargarh पर्यटक स्थलों पर कोरोना का डर नजर नहीं आया। इस साल अप्रेल के बाद सिर्फ 7 माह में ही 23 लाख 22 हजार से अधिक पर्यटकों ने जयपुर शहर के पर्यटक स्थल देखें।

2 min read
Google source verification
Year Ending 2021 जयपुर देखने उमड़े Tourist, 23 लाख से अधिक पहुंचे

Year Ending 2021 जयपुर देखने उमड़े Tourist, 23 लाख से अधिक पहुंचे

Year Ending 2021 साल 2021 राजधानी पर्यटकों से आबाद रही। Tourist place Jaipur buzzing शहर के आमेर महल, हवामहल, जंतर—मंतर व नाहरगढ देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पडी। सैलानियों से आबाद Amer Mahal, Hawa Mahal, Jantar Mantar and Nahargarh पर्यटक स्थलों पर कोरोना का डर नजर नहीं आया। इस साल अप्रेल के बाद सिर्फ 7 माह में ही 23 लाख 22 हजार से अधिक पर्यटकों ने जयपुर शहर के पर्यटक स्थल देखें। लॉकडाउन के चलते 17 अप्रेल से 15 जून तक पर्यटक स्थल बंद रहे।

आमेर महल पहली पंसद....
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविख्यात आमेर महल को देखने के लिए 7 माह में सबसे अधिक 6 लाख 42 हजार 229 पर्यटक पहुंचे। सुबह से ही आमेर महल पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है। खाशकर दिसम्बर के आखिरी दिनों में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पिछले तीन दिनों की बात करें तो 25 दिसम्बर को क्रिसमस के दिन 11 हजार 607 पर्यटक पहुंचे। वहीं 26 दिसम्बर को रविवार के दिन 12 हजार 29 पर्यटक आमेर महल देखने के लिए आए। सोमवार को 9 हजार 467 पर्यटकों ने आमेर महल देखा।

हवामहल दूसरे नंबर पर...
पर्यटकों के लिए हवामहल दूसरी पसंद बना हुआ है। पिछले 7 माह में यहां 4 लाख 85 हजार 856 पर्यटक पहुंचे। क्रिसमस के दिन हवामहल देखने के लिए 7 हजार 108 पर्यटक आए, जबकि क्रिसमस के दूसरे दिन रविवार को 7 हजार 668 पर्यटकों ने हवामहल देखा। सोमवार को यहां 6 हजार 653 पर्यटक आए।

नाहरगढ़ तीसरे नंबर पर....
राजधानी घूमने आने वालों की तीसरी पसंद नाहरगढ़ है। इस साल अप्रेल के बाद यहां 4 लाख 54 हजार 489 पर्यटक पहुंचे। क्रिसमस के दिन यहां 6 हजार 65 पर्यटक आए, वहीं क्रिसमस के दूसरे दिन रविवार को यहां 7 हजार 373 पर्यटक आए। जबकि सोमवार को यहां 5487 पर्यटक पहुंचे।

जंतर—मंतर चौथे नंबर पर...
पिंकसिटी घूमने आने वालों की चौथी पसंद जंतर—मंतर बना हुआ है। पिछले 8 माह में यहां 4 लाख 2 हजार 612 पर्यटक पहुंचे। इनमें 6 हजार 455 पर्यटक क्रिसमस के दूसरे दिन 26 दिसम्बर को पहुंचे। क्रिसमस के दिन यहां 6 हजार 253 पर्यटक आए। जबकि सबसे अधिक सोमवार को यहां 6 हजार 503 पर्यटक पहुंचे।

अल्बर्ट हॉल भी बना पसंद...
रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल भी पर्यटकों की पंसद बना हुआ है, यहां पिछले 8 माह में करीब 3 लाख पर्यटक पहुंचे है। इसके अलावा इसरलाट, विद्याधर का बाग, सिसोदिया रानी का बाग भी देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे है।

इस साल कहां कितने पर्यटक आए (एक अप्रेल से 27 दिसम्बर तक)
आमेर महल — 642229
हवामहल — 485856
नाहरगढ़ — 454489
जंतर मंतर — 402612
अल्बर्ट हॉल — 3 लाख से अधिक


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग