4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर देश के लिए मर मिटा राजस्थान का सपूत, आतंकी हमले में झालावाड़ का मुकुट बिहारी शहीद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rajasthan martyr jammu kashmir terrorist attack

जयपुर/जम्मू।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में सेना के गश्ती दाल पर अचानक हुए आतंकी हमले में राजस्थान के झालावाड़ का एक सपूत मुकुट बिहारी मीणा शहीद हो गया।कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में हुए इस आतंकी हमले में हुई एक जवान घायल भी हुआ है।

लडॉनिया गांव का लाल शहीद, पसरा सन्नाटा
मुकुट बिहारी के शहीद होने की खबर जैसे ही पैतृक गांव लड़ानिया में मिली वहां सन्नाटा पसर गया। झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के लड़ानिया गांव निवासी मुकुट मीणा बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में जंगल मे आंतकवादियो से लौहा लेते शहीद हो गए। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घर के बहार ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव से 4 जवान भारतीय सेना में तैनात है जिनमें से मुकुट मीणा शहीद हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा के जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश को दौरान ये मुठभेड़ हुई। यहां सेना को कुपवाड़ा के जंगलों में 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद इस इलाके को सेना ने चारों तरफ से घेर लिया था।

इस ऑपरेशन में शहीद हुआ जवान मुकुट बिहारी पैरा रेजिमेंट का था। कांडी के साडू गंगा जंगल में सेना के गश्ती दल पर अचानक से आतंकियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान सिपाही मुकुट को गोली लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी सैनिकों की मदद से उसे गंभीर घायल अवस्था में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह कुपवाड़ा के कांडी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान की शुरुआत की। सुरक्षाबल के जवान जैसे ही वन क्षेत्र की ओर बढ़े तभी वहां पहले से मौजूद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

कुछ दिनों पहले अलवर का जवान हुआ था शहीद
पिछले महीने ही राजस्थान का एक सपूत आतंकियों से लोहा मानवता हुआ शहीद हुआ था। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में जिले के बानसूर के मुंगलपुर गांव के जाबांज हंसराज गुर्जर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया था। बीएसएफ के अफसरों ने बताया था कि दुश्मनों की ओर से फायरिंग हुई जिसका हमारी यूनिट की ओर से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। आमने-सामने की फायरिंग में सिपाही हंसराज गुर्जर के गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। हसंराज यूनिट का होनहार एवं जाबांज सिपाही था।

गांव में बनेगी शहीद की स्मृति में स्मारक
विधायक शकुंतला रावत ने ग्राम मुगलपुर में शहीद हुए हंसराज गुर्जर के परिजनों से मिलकर विधायक कोटे से ग्राम मुगलपुर में शहीद स्मारक बनवाने की घोषणा की है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग