30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर बोले गहलोत, अभी तो वॉर्म-अप चल रहा है, गेम शुरू होना तो बाकी है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:36 PM IST

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर बोले गहलोत, अभी तो वॉर्म-अप चल रहा है, अभी गेम शुरू होना तो बाकी है

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर चल रही चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि अभी तो वॉर्म-अप चल रहा है, अभी गेम शुरू होना तो बाकी है। जब गेम शुरू होगा तो बताएंगे। गहलोत सोमवार को सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। हाल ही गहलोत ने राजस्थान में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर दिल्ली में प्रेसवार्ता में कहा था कि कौन बनेगा करोड़पति, क्या किसी को पता होता है? सोमवार को जयपुर में बुलाई गई प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने फिर सवाल किया कि कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर कौन बैठा है? इस पर गहलोत ने कहा कि अभी तो वॉर्म-अप चल रहा है, अभी गेम शुरू होना तो बाकी है। जब गेम शुरू होगा तो बताएंगे।

ये पी.के. का काम था

गहलोत ने टिकट फाइनल होने के फोन कॉल्स को लेकर कहा कि पता चला है, पी.के. का नाम लिया जा रहा है। लेकिन वे तो पार्टी से जेडीयू में चले गए हैं। ये पी.के. का काम था।


मोदी के पुराने भाषण ही जनता को दिखा दें, तो भी कांग्रेस जीत जाएगी
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुराने भाषण भी दिखा दिए जाएं, तो भी कांग्रेस चुनाव जीत सकती है। अब ये लोग मोदी या वसुंधरा पर नहीं, बार-बार कमल के फूल का नाम लेकर वोट मांग रहे हैं। वैसे भी मोदी का ग्राफ अब गिर चुका है। ये सरकार पीपीपी मोड पर शुरू हुई और उसी मोड पर खत्म हो जाएगी।

उनका मकसद सिर्फ जीत

कांग्रेस ने भाजपा की जीत का सम्मान किया, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस की हार का सम्मान नहीं किया। भाजपा के लोगों का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना होता है। गुजरात चुनाव में देखा, पाकिस्तान से रिश्ते जोडऩे लग गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग