
महज सात दिन पहले गाजियाबाद की एक लड़की से शादी रचा कर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाला कोटा का 21 वर्षीय युवक राज सोनी उसे हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया है। वह जल्द ही अपनी नवविवाहिता को लेने अपनी ससुराल गाजियाबाद जाने वाला था, लेकिन नई नवेली दुल्हन का यह इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। बुधवार को कोटा के दादाबाड़ी रोड़ पर एक सड़क हादसे मे युवक की जान चली गई है।
सब इंस्पेक्टर चंद्रभान के अनुसार यह घटना बुधवार शाम को हुई, जब प्रेम नगर जागा बस्ती निवासी राज सोनी (21) अपने दोस्त प्रिंस के साथ सीएडी से महावीर नगर की तरफ बाइक से जा रहा था, उनकी बाइक एक कार की चपेट में आने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां राज ने दम तोड़ दिया। राजकुमार का इलाज चल रहा है।
कार चालक उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राज सोनी ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका दोस्त प्रिंस का उपचार चल रहा है। उसके हाथ व पैर में फेक्चर है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस ने मृतक के चाचा सुनील सोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सात दिन पहले ही हुई थी शादी
मृतक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि अभी तो राज की शादी की खुमारी भी नहीं उतरी थी कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। पूरे परिवार में शोक पसर गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कुछ देर बाद वे सीएडी की तरफ से गुजर रहे थे। रास्ते में भीड़ देखी तो रूके। वहां बाइक और जूते देखकर पता चला कि राज के साथ हादसा हुआ। वह तलवंडी स्थित निजी अस्पताल पहुंच, जहां राज भर्ती था। उसके सिर पर गहरी चोट आई थी। इलाज के दौरान राज ने दम तोड़ दिया।
अकेला था परिवार में कमाने वाला
राज ज्वेलरी का कार्य करता था। राज की मौत के बाद खुशियों वाले परिवार में मातम परस गया है। राज ही परिवार में कमाने वाला था।
Published on:
09 Feb 2023 03:09 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
