जयपुर। जयपुर के रिहायशी इलाके जगतपुरा में सीबीआई फाटक के पास हरिनगर कॉलोनी में आज सुबह लेपर्ड घुस गया। स्थानीय लोगों ने जब तेंदुए को देखा तो इलाके में दशहत फैल गई। इलाके में रहने वाले लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। वन कर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा और लेपर्ड की तलाशी शुरू की। वन की टीम ने लेपर्ड को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों से आबादी इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ रहा है। इससे पहले भी मालवीय नगर, झालाना सहित अन्य पॉश कॉलोनियों में लेपर्ड की आवाजाही देखी गई है।