14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024: राजस्थान में रुझानों में कांग्रेस के लिए खुशखबरी, इतनी सीटों पर बनाई बढ़त

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 Update : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों को लेकर मंगलवार सुबह से ही मतगणना जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 Update : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों को लेकर मंगलवार सुबह से ही मतगणना जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा ने जहां हैट्रिक लगाने के लिए लड़ा और सभी 25 सीटों पर जीत के लिए जोर लगाया, वहीं कांग्रेस दो बार से लगातार हार के क्रम को तोड़ने के लिए चुनाव में पूरी मेहनत से जुटी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। सुबह 10.30 बजे 9 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। वहीं भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि दोपहर बाद ही परिणाम आने के बाद स्थिति साफ हो पाएंगी।

इन सीटों पर कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझानों के मुताबिक 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर और बाड़मेर सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के गठबंधन वाली तीन सीटों पर सीकर से अमराराम, नागौर से हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा से राजकुमार रौत आगे चले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Barmer Lok sabha Result: मतगणना के बीच जीत-हार को लेकर रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान

वोट स्विंग के उम्मीद में कांग्रेस

कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले गिरा है। यह उनके पक्ष में है, वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि जो गठबंधन हुए हैं। उसका फायदा भी कांग्रेस को होगा। अन्य सीटों पर दूसरे दलों का वोट स्विंग होगा और कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा।