1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के 50 प्रतिशत से ज़्यादा चेहरे पहली बार लड़ेंगे चुनाव, जानें कौन-कहां से ठोक रहा ताल?

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: प्रदेश में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। भाजपा, कांग्रेस और कांग्रेस के गठबंधन ने 25 सीटों पर 50 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों में से पचास प्रतिशत से ज्यादा चेहरे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की सात सीटें तो ऐसी हैं, जहां दोनो ही दलों के नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।

2 min read
Google source verification
bjp-congress_25_lok_sabha_.jpg

अरविन्द सिंह शक्तावत
Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। भाजपा, कांग्रेस और कांग्रेस के गठबंधन ने 25 सीटों पर 50 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों में से पचास प्रतिशत से ज्यादा चेहरे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। प्रदेश की सात सीटें तो ऐसी हैं, जहां दोनो ही दलों के नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। नए चेहरों को टिकट देने में दोनो ही दल इस बार पीछे नहीं रहे हैं। कई प्रत्याशी तो ऐसे हैं, जिन्होंने जीवन में कभी विधायकी का चुनाव नहीं लड़ा है। उन्हें सीधे लोकसभा का टिकट दिया गया है। इन प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी ज्यादा हैं। भाजपा के आठ नए चेहरों में से तीन महिला लोकसभा प्रत्याशियों ने भी कभी विधायक का चुनाव लड़ा ही नहीं। भाजपा और कांग्रेस ने उदयपुर सीट पर ब्यूरोक्रेट्स को चुनाव लड़वाया है।

कांग्रेस के 6 चेहरों ने कभी नहीं लड़ा सांसद-विधायक का चुनाव
नए चेहरों को टिकट देने में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने अब तक घोषित 25 सीटों में से 15 सीटों पर ऐसे चेहरे मैदान में उतारे हैं, जो पहली बार सांसद का चुनाव लड़ेगे। इन चेहरों में तीन विधायक हैं और छह ऐसे हैै, जो विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। 6 चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने कभी विधायक और सांसद का चुनाव नहीं लड़ा।

भाजपा के आठ चेहरों ने कभी नहीं लड़ा सांसद-विधायक का चुनाव
भाजपा ने कुल 11 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन प्रत्याशियों ने कभी भी सांसद का चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि, तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जो विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। आठ में से एक अलवर लोकसभा प्रत्याशी राज्यसभा से तो सांसद रह चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव पहली बार ही लड़ेगे। राजसमंद से प्रत्याशी बनाई गईं महिमा सिंह ने तो अभी तक कोई चुनाव ही नहीं लड़ा। वे सीधे सांसद का चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे ये चेहरे

































































ललित यादवअलवर
अनिल चौपड़ाजयपुर ग्रामीण
तारा चंद मीनाउदयपुर
करण सिंह उचियारड़ाजोधपुर
संगीता बेनीवालपाली
संजना जाटवभरतपुर
उम्मेदाराम बेनीवालबाड़मेर
कुलदीप इंदौराश्रीगंगानगर
प्रल्हाद गुंजलकोटा
बृजेन्द्र ओलाझुंझुनूं
दामोदर गुर्जरराजसमंद
भजन लाल जाटवधौलपुर-करौली
रामचंद्र चौधरीअजमेर
मुरारी लाल मीणादौसा
अरविन्द डामोरबांसवाड़ा-डूंगरपुर

भाजपा के ये चेहरे पहली बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव

















































मंजू शर्माजयपुर शहर
भूपेन्द्र यादवअलवर
प्रियंका बालानश्रीगंगानगर
शुभकरण चौधरीझुंझुनूं
देवेन्द्र झाझड़ियाचूरू
मन्ना लाल रावतउदयपुर
महिमा सिंहराजसमंद
इंदु देवी जाटवधौलपुर-करौली
कन्हैया लाल मीनादौसा
लुम्बाराम चौधरीजालोर-सिरोही
दामोदर अग्रवालभीलवाड़ा

सात सीटों पर दोनो दलों के नए चेहरे होंगे आमने-सामने

प्रदेश की 25 में से सात सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनो ने ही नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। दोनो दलों के अलवर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, उदयपुर, राजसमंद, धौलपुर-करौली, दौसा सीट पर नए चेहरे आमने-सामने होंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की अल्पसंख्यक वोट बैंक में ‘सेंधमारी’ की तैयारी...ये रहेगी रणनीति

Story Loader