10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इन 61 विधानसभाओं में महिलाओं ने मारी बाजी, जानिए किन सीटों पर मतदान में पुरुषों को छोड़ा पीछे

Rajasthan Lok Sabha Elections : राजस्थान में लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। 200 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। बड़ी बात यह है कि इन विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं से 0.06 से 10.74 फीसदी तक अधिक मतदान किया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Lok Sabha Elections Women won Men were left behind in Voting Celebration of Democracy Voters List

Rajasthan Lok Sabha Elections : प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। 200 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। बड़ी बात यह है कि इन विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं से 0.06 से 10.74 फीसदी तक अधिक मतदान किया है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भीम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 10.74 फीसदी का अंतर रहा।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार की गई मतदाता सूची में 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार 971 महिला मतदाता हैं। इनमें से 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 285 महिला वोट देने मतदान केन्द्रों पर पहुंचीं। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में 60.72 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। यदि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को देखें तो 8 लोकसभा चूरू, झुंझनूं, सीकर, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले।

घाटोल में सर्वाधिक मतदान

बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने सर्वाधिक 75.75 फीसदी मतदान किया। वहीं, विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो घाटोल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.68 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बायतू में 82.12, शिव में 79.43, गढ़ी में 78.53 और जैसलमेर में 78.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

किस विधानसभा में कितनी आगे रही महिला

(सभी आंकड़े फीसदी में)

भीम: 62.17 - 51.43 - 10.74

सागवाड़ा: 74.7 - 65.33 - 9.37

आसपुर: 66.97 - 57.99 - 8.98

खैरवाड़ा: 67.55 - 59.97 -7.58

फतेहपुर: 55.75 - 49.96 - 5.79

गढ़ी: 78.53 - 72.8 - 5.73

दांतारामगढ़: 63.87 - 58.21 - 5.66

ब्यावर: 63.84 - 58.61 -5.23

मण्डावा: 58.27 - 53.05 -5.22

लक्ष्मणगढ़: 61.04 - 55.84 -5.2

सहाड़ा: 58.17 - 52.99 -5.18

लाडनू: 55.86 - 51.32 -4.54

धरियावद: 71.63 - 67.13 -4.5

खण्डेला: 58.05 - 53.59 -4.46

चौरासी: 73.2 - 68.97 -4.23

सिरोही: 60.26 - 56.08 - 4.18

मारवाड़ जंक्शन: 56.23 - 52.19 -4.04

बाली: 56.99 - 53.1 - 3.89

रतनगढ़: 61.23 - 57.4 - 3.83

आसींद: 62.22 - 58.41 - 3.81

धोद: 64.47 - 60.81 - 3.66

आहोर: 58.92 - 55.28 - 3.64

कुम्भलगढ़: 56.81 - 53.29 - 3.52

श्रीमाधोपुर: 50.39 - 46.96 - 3.43

डूंगरपुर: 68.74 - 65.44 - 3.3

डीडवाना: 57.61 - 54.34 - 3.27

सलूम्बर: 64.43 - 61.39 - 3.04

कुशलगढ़: 71 - 68.02 - 2.98

पिन्डवाड़ा आबू: 68.75 - 65.77 - 2.98

सुमेरपुर: 56.37 - 53.67 -2.7

सोजत: 63.05 - 60.59 - 2.46

जैतारण: 56.18 - 53.74 - 2.44

गोगून्दा: 66.59 - 64.16 - 2.43

नीम का थाना: 51.48 - 49.2 -2.28

उदयपुरवाटी: 56.86 - 54.61 -2.25

बागीदौरा: 78.17 - 76.01 -2.16

विराटनगर: 54.93 - 52.89 -2.04

सादुलपुर: 66.58 - 64.59 -1.99

सुजानगढ़: 59.62 - 57.65 -1.97

खेतड़ी: 49.55 - 47.64 -1.91

मसूदा: 59.62 - 57.77 -1.85

नवलगढ़: 52.83 - 51.12 -1.71

नावां: 59.22 - 57.56 -1.66

चूरू: 65.64 - 64.04 -1.6

जालोर: 63.95 - 62.52 -1.43

शिव: 79.43 - 78.1 -1.33

माण्डल: 62.54 - 61.21 -1.33

घाटोल: 82.68 - 81.63 -1.05

कामां: 63.53 - 62.55 -0.98

तारानगर: 69.16 - 68.33 - 0.83

रामगढ़: 63.22 - 62.41 - 0.81

झाडोल: 75.45 - 74.68 - 0.77

रेवदर: 66.22 - 65.49 - 0.73

थानागाजी: 52.31 - 51.63 - 0.68

बांसवाड़ा: 77.79 - 77.2 - 0.59

झुंझुनूं: 57.97 - 57.43 - 0.54

भीनमाल: 62.58 - 62.21 - 0.37

सूरजगढ़: 51.21 - 50.84 - 0.37

फुलेरा: 59.38 - 59.23 - 0.15

सिवाना: 63.75 - 63.61 - 0.14

नाथद्वारा: 65.28 - 65.22 - 0.06