6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीदों की धरती से जब निकला लाडले शमशाद का जनाजा, तो हजारों के छलक पड़े आंसू- देखें अंतिम विदाई की तस्वीरें

शहीद शमशाद को जयपुर से आई सेना की टुकड़ी 16 गढ़वाल यूनिट के कैप्टन के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Punit Kumar

Jan 19, 2018

martyr shamshad khan

भारतीय सेना के जांबाज झुंझुनूं जिले के ताल गांव के निवासी शमशाद खान बीते दिन जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर शहीद हो गए। जिसके बाद गुरुवार को उनका उनका पार्थिव देह उनके पैतृक निवास पर लाया गया। पार्थिव देह पैतृक गांव ताल पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। माता आमना बानो और वीरांगना नेक बानो का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार के बड़े सदस्य उनको सांत्वना दे रहे थे, लेकिन अकेले में वे भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। फिर पूरे सम्मान के साथ उनको सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान उनके जनाजे को कंधा देने के लिए लोगों की लंबी कतारें दिख रही थी।

martyr shamshad khan

वाइस ऑफ एक्स सर्विस मैन लीग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन लियाकत अली खान ने बताया कि अबतक कायमखानी कौम के 197 शहीद हो चुके हैं। इनमे शमशाद खान 197 वें नंबर पर शहीद हुए हैं।

martyr shamshad khan

शहीद के पड़दादा बहादुर खान खेतड़ी के तत्तकालीन राजा अजीत सिंह की सेना में ओहदेदार थे और शहीद के दादा कामदार खान इंडियन केवलरी 61 में घुड़सवार फौज में शामिल थे। तो वहीं उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्व में भी भाग लिया था। जबकि शहीद के पिता अब्दुल हमीद खान राजस्थान पुलिस में थे

martyr shamshad khan

शहीद शमशाद के 14 वर्षीय बड़े बेटे मो. सूफीयान ने अपने पिता को नम आंखों से मिट्टी देते हुए कहा कि मैं भी मेरे पापा की तरह फौज में जाकर देश की सेवा करूंगा और अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी भी लगानी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। सेना के अधिकारी कैप्टन रणदीप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज शहीद के पुत्र को समर्पित किया।

martyr shamshad khan

रसूलपुर के ताल गांव में गुरुवार के दिन हर तरफ भारत माता के साथ गांव के लाडले शमशाद के जयकारे गूंज रहे थे। कोई उसकी बहादुरी की बातें बता रहा था तो कोई उनके पार्थिव शरीर (ताबुत) को कंधा दे रहा है। सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक कतार में खड़े होकर जब शहीद की अंतिम यात्रा में फूल बरसाए तो हर किसी की आखें नम हो गई।

martyr shamshad khan

शहीद शमशाद के चार बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा सूफियान खान, बेटी खूशबु खान 12 साल की है, तो एक बेटी साजिया खान 10 साल की। जबकि सबसे छोटा बेटा शोएब खान महज 6 साल का है।

martyr shamshad khan

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शमशाद खान तैनाती पर थे, जहां गश्त के दौरान बर्फ में दबने से उनकी की जान चली गई थी। शहीद शमशाद को जयपुर से आई सेना की टुकड़ी 16 गढ़वाल यूनिट के कैप्टन रणदीप सिंह के नेतृत्व में एवं पुलिस की टुकड़ी ने राइफलें झुका कर और बिगुल बजाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

martyr shamshad khan

शहीद को भरी आंखों से दी गई अंतिम विदाई...


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़