
Bhajan Lal Sharma
Rajasthan New CM : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा (56) को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाकर सब को चांैका दिया है। भजन लाल हाल ही में सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं। वह पहली विधायक बने हैं। उनके नाम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की, जो खुद मुख्यमंत्री पद की रेस में थीं। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले शर्मा वर्तमान में राजस्थान भाजपा के महामंत्री हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।
जानें कौन हैं भजन लाल शर्मा
राजस्थान के नवनिर्वाचित भजन लाल शर्मा राजस्थान भाजपा के महामंत्री हैं। वह भरतपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर सीट से विधानसभा सीट का टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।
वह पहली विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे हैं। वह आरएसएस और भाजपा के छात्रसंघ संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ लंबे समय से जुड़े रहें हैं। वह भरतपुर में जिला मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं।
अशोक लाहोटी का टिकट काटकर बनाया था प्रत्याशी
सांगानेर भाजपा की सुरक्षित सीट मानी जाती है। पार्टी ने पिछले चुनाव में जीते अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, लाहोटी और पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इस फैसले से नाराज हो गए थे। इसके बावजूद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की।
आरएसएस और एबीवीपी से रहा है लंबा नाता
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भरतपुर के नदबई के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहें हैं। इसके अलावा वह छात्र संगठन एबीवीपी से भी जुड़े रहे हैं। वह 3 प्रदेश अध्यक्षों के साथ महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी से हासिल की एमए की डिग्री
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 1993 में राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की।
Published on:
12 Dec 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
