29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Next CM: भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे उपमुख्यमंत्री

Rajasthan Next CM: भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे उपमुख्यमंत्री

Rajasthan Next CM: राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। राजस्थान में दीया कुमारी ( Diya Kumari ) और प्रेमचंद बैरवा ( Prem Chand Bairwa ) को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 12 Dec 2023, 5:00 PM IST

rajasthan_new_cm_1.jpg

Rajasthan Next CM: राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक भजनलाल शर्मा होंगे। राजस्थान में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। राजस्थान के पहले उपमुख्यमंत्री महवा सीट से विधायक टीकाराम पालीवाल थे, जिन्हें जयनारायण व्यास के मुख्यमंत्री काल में यह पद दिया गया था। राजस्थान में पहली महिला मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड जहां वसुंधरा राजे के नाम है वहीं पहली महिला उप मुख्यमंत्री कमला बेनीवाल रहीं।


राजस्थान में इससे पहले अब तक कुल 5 उपमुख्यमंत्री बने हैं। इनमें से अकेले कांग्रेस सरकार में 4 डिप्टी सीएम रहे हैं। भाजपा सरकार में केवल एक ही डिप्टी सीएम बने। भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में हरिशंकर भाभड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राजस्थान में पहले डिप्टी सीएम टीकाराम पालीवाल 1952 में बने थे। वे 1954 तक इस पद पर रहे। इसके बाद दूसरे डिप्टी सीएम वर्ष 1993 में बने थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सीएम की घोषणा से पहले हुआ BJP विधायकों फोटो सेशन, देखें तस्वीरें

इसे भी संयोग कहा जा सकता है कि कांग्रेस सरकार में जहां कुल चार डिप्टी सीएम बने थे। इनमें अकेले अशोक गहलोत के कार्यकालों में तीन डिप्टी सीएम बने थे। गहलोत की वर्ष 1998 के कार्यकाल में बनवारी लाल बैरवा और कमला बेनीवाल को डिप्टी सीएम बनाया गया था। वहीं वर्ष 2018 के कार्यकाल में सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से नवाजा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भैराेंसिंह शेखावत के तीसरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अक्टूबर 1994 से नवंबर 1998 तक हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भी भाजपा का चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री