जयपुरPublished: Mar 17, 2023 06:32:53 pm
Umesh Sharma
Rajasthan New District : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश को 19 नए जिलों और 3 नए संभागीय मुख्यालयों की सौगात दी है। राजस्थान विनियोग और वित्त विधेयक 2023 पर रिप्लाई देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इसक घोषणा की। अब प्रदेश में जिलों की संख्या 50 हो गई है। वहीं संभागीय मुख्यालयों की संख्या भी 7 से बढ़कर 10 हो गई है।
Rajasthan New District : जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश को 19 नए जिलों और 3 नए संभागीय मुख्यालयों की सौगात दी है। राजस्थान विनियोग और वित्त विधेयक 2023 पर रिप्लाई देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने इसक घोषणा की। अब प्रदेश में जिलों की संख्या 50 हो गई है। वहीं संभागीय मुख्यालयों की संख्या भी 7 से बढ़कर 10 हो गई है। सबसे बड़ी बात है कि जयपुर जिले को जयपुर उत्तर और दक्षिण में बांटने के साथ ही दूदू और कोटपूतली को नए जिले बनाए गए हैं। ऐसे में जयपुर जिला चार भागों में विभक्त हो गया है।