27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान के इन 48 कस्बों को मिली सौगात, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में फरवरी में प्रस्तावित पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान को 48 नई पंचायत समितियां और 1264 नई ग्राम पंचायताें का गठन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:01 AM IST

gehlot_sachin.jpg

जयपुर। राजस्थान में फरवरी में प्रस्तावित पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान को 48 नई पंचायत समितियां और 1264 नई ग्राम पंचायताें का गठन होगा। पंचायत पुनर्गठन के लिए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में बनी मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इन नई पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और के गठन को मंजूरी दे दी है।

बड़ी खबर, राजस्थान में 48 नई पंचायत समिति, 1264 ग्राम पंचायतें बनाने को मंजूरी

समिति ने सरकार को दी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार समिति ने सरकार को रिपोर्ट दे दी है। सीएम की मंजूरी के बाद शीघ्र नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों की अधिसूचना जारी की जाएगी। परिसीमन की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव का गणित बदल जाएगा। अभी तक राज्य में 9888 ग्राम पंचायतें थी। अब 11152 पंचायतों में चुनाव होगा। ऐसे ही मौजूदा 295 पंचायत समितियों के स्थान पर 343 में प्रधान चुने जाएंगे।

12 जिलाें में पंचायत समिति गठन काे मंजूरी नहीं मिली
जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 6 नई पंचायत समितियां बनेंगी। वहीं प्रदेश के 33 जिलाें में से बांसवाड़ा, बूंदी, चित्ताैड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झालावाड़, काेटा, नागाैर, पाली, सिराेही और श्रीगंगानगर समेत 12 जिलों में एक भी पंचायत समिति गठन काे मंजूरी नहीं मिली है। गौरतलब है कि पंचायत समितियों और ग्राम पंचायत के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनाई थी। इसी कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह पुनर्गठन हुआ है।

नई पंचायत समितियों की सूची
अजमेर का घूघरा, बारां का मांगराेल भीलवाड़ा का करेड़ा, टाेंक का पीपलू, बीकानेर का बज्जू, धाैलपुर का सरमथुरा, जालाैर का सरनाउ, झुंझुनूं का सिंघाना, राजसमंद का देलवाड़ा, सवाईमाधाेपुर का मलारना डूंगर, भरतपुर का भुसावर, उच्चैन, अलवर का गाेविंदगढ़, मालाखेड़ा, कराैली का श्रीमहावीर जी, मासलपुर, प्रतापगढ़ का सुहागपुरा, दलाेट, उदयपुर का नयागांव, वल्लभनगर, सीकर का नेछवा, पलसाना, अजीतगढ़, जैसलमेर का माेहनगढ़, नाचना, भणियाणा, फतेहगढ़, जाेधपुर का धवा, धंटियाली, चामू, आऊ, केरु, बाड़मेर का फागलिया, आडेल, बाड़मेर ग्रामीण, पायला कलां, दाैसा का रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान, बसवा, बैजूपाड़ा, सिकंदरा और जयपुर का जाेबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, आंधी, माैजमाबाद, माधाे राजपुरा व तूंगा कस्बा नई पंचायत समिति बनेगा।