जयपुर

Rajasthan News : पीएम मोदी के ‘नक्शेकदम’ पर BJP के ये सीनियर नेता, ऑस्ट्रेलिया हो रहे रवाना- बताई ये वजह

Rajasthan News : पीएम मोदी के 'नक्शेकदम' पर राजस्थान के ये सीनियर नेता, ऑस्ट्रेलिया हो रहे रवाना- बताई ये वजह

2 min read
May 26, 2023
pm modi

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से हिंदुस्तान लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका जलवा पूरी दुनिया ने देखा। वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज तो मोदी से इतने ज़्यादा प्रभावित दिखे कि उन्हें 'बॉस' तक की उपाधि दे डाली। प्रधानमंत्री के दौरे से भारत-ऑस्ट्रेलिया के मधुर और मजबूत हुए संबंधों के बीच अब राजस्थान के एक वरिष्ठ भाजपा नेता भी ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर जा रहे हैं। तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया प्रवास की जानकारी उन्होंने खुद ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर जा रहे हैं। इस दौरान वे वहां निवास कर रहे प्रवासी भारतीयों के साथ ही विभिन्न ऑस्ट्रेलियाई संगठनों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान मेरे साथ दूसरे प्रदेशों के विधायक साथियों सहित अन्य प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे।

तीन के ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर पूनिया
उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने बताया कि वे 26 मई से 30 मई तक तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर जा रहे हैं। इस दौरान वे वहां की पार्लियामेंट के साथ-साथ वहां की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान, स्वामीनारायण मंदिर और ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा प्रवासी भारतीयों एवं विभिन्न ऑस्ट्रेलियाई संगठनों के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान पूनिया के अलावा दूसरे प्रदेशों के विधायक सहित अन्य प्रतिनिधि भी साथ होंगे।

'सीखना एक सतत प्रक्रिया'
डॉ पूनिया ने बताया कि सीखना जीवन की एक सतत प्रक्रिया है। मैं महसूस करता हूँ आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, चाहे वह राजनीति ही क्यों न हो, जमीनी अनुभव के साथ-साथ आधुनिक दौर में देश-दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव को भी जानना हमें एक बेहतर दृष्टि प्रदान करता है और नवाचारों के लिए प्रेरित करता है।

'प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर दौरा'
डॉ पूनिया ने कहा कि यूं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के परम्परागत संबंध प्रगाढ़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल ही संपन्न दौरे से भारत-आस्ट्रेलिया की मैत्री को और ज़्यादा मजबूती मिली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की मैत्री का लाभ देश को तो मिलेगा ही, हमारे प्रदेश राजस्थान को भी मिलेगा। नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुनने के बाद मैं राजस्थान में भी ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर विकास की कई संभावनाओं को देख रहा हूँ और इस यात्रा में उनकी तलाश भी करूंगा। अपने अनुभवों से एवं मोदी के नेतृत्व में हम सब मिलकर देश और प्रदेश को विकास की नई राह पर ले जाएंगे।

Published on:
26 May 2023 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर