प्रदेश की सरकारी स्कुलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए
राजस्थान पत्रिका और सिवील सोसायटीज की और से" शिक्षा का सवाल" नामक सामुहिक
कैम्पेन चलाया जा रहा है ।
जयपुर - प्रदेश की सरकारी स्कुलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राजस्थान पत्रिका और सिवील सोसायटीज की और से" शिक्षा का सवाल" नामक सामुहिक कैम्पेन चलाया जा रहा है ।
इस कैम्पेन में सूचना का अधिकार , सुनवाई का अधिकार और शिक्षा के अधिकार के तहत प्रदेश की 80से 85 हजार स्कुलों का सर्वे किया जाएगा ।
इस सर्वे में प्रदेश के एक हजार कॉलेज के बच्चे और विभिन्न स्वंय सेवी संस्थानो के लोग भाग ले रहे है , सूचना के अधिकार के लिए कार्य करने वाले संस्था के सदस्य निखिल डे ने बताया कि आनंदी लाल पौद्दार स्कूल से शिक्षा का सवाल कैम्पेन की शुरुआत की गई है ।
जिसके बाद यह कैम्पेन राजस्थान के सभी शहरो ओर गांवो में चलाया जाएगा । इस कैम्पेन का उद्देशय है कि जो बच्चे निजी विद्यालयों मे पढते है उनको सरकारी विद्दालयो के बारे मे बताना आैर गांवों में स्कूलों की जो समस्याए है उनके बारे में सवाल करना ।
राजस्थान पत्रिका इस मुहिम के जरिए गांव गांव और शहर शहर में सरकारी स्कुलों के वजुद को बचाना है ।