11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Dravid son Anvay Dravid U19: राहुल द्रविड़ के दूसरे बेटे अन्वय की भी टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय U19 स्क्वाड में हुए शामिल

Rahul Dravid son Anvay Dravid: पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 (U-19) टीम में शामिल किया गया है। जानिए कैसा रहा है इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का अब तक का रिकॉर्ड।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 11, 2026

Rahul Dravid son Anvay Dravid, India U19 squad vs Sri Lanka, Anvay Dravid stats

Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का अंडर-19 की टीम में हुआ सिलेक्शन (Photo - X/IANS)

Rahul Dravid son Anvay Dravid U19: भारतीय क्रिकेट के 'द वॉल' कहे जाने वाले पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के घर से एक और बड़ी खुशखबरी आई है। उनके बड़े बेटे समित द्रविड़ के बाद, अब उनके छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल गया है। एस शरथ की अगुवाई वाले जूनियर सिलेक्शन पैनल ने 4 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान किया है, जिसमें अन्वय द्रविड़ को व्हाइट-बॉल (वनडे) स्क्वाड में शामिल किया गया है। इस पूरे दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी, जिसके लिए यशवर्धन सिंह चौहान को कप्तान बनाया गया है।

महज 17 साल की उम्र में दोबारा मौका

अन्वय द्रविड़ की उम्र इस समय महज 17 साल 45 दिन है। यह पहली बार नहीं है जब वह इस सेटअप का हिस्सा बने हैं। वह पिछले वर्ल्ड कप के राउंड में भी इंडिया ब्लू टीम की तरफ से ट्राई-सीरीज खेल चुके हैं, हालांकि तब उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन इस बार नए चक्र (New Cycle) की शुरुआत के साथ ही सिलेक्टर्स ने अन्वय पर पूरा भरोसा जताया है। अगर वह अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो वह अगले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी और शानदार रिकॉर्ड

अन्वय अपने पिता राहुल द्रविड़ जैसे एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के साथ, एक अच्छे कप्तान भी हैं। पिछले साल वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने कर्नाटक टीम की कप्तानी की थी और टीम को क्वार्टर फाइनल तक ले गए थे।

उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 220 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्वय ने नंबर 4 पर आकर 93 गेंदों में नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यही नहीं, उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ भी 75 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली थी।

बड़े भाई समित भी आ चुके हैं नजर

इससे पहले साल 2024 में कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुडुचेरी और चेन्नई में हुई घरेलू सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह मैच नहीं खेल पाए थे। इस बार छोटे बेटे अन्वय को चैलेंजर ट्रॉफी की चार टीमों में से एक में ही जगह मिली है। यह सीरीज श्रीलंका के प्रमुख स्टेडियमों में खेली जाएगी।

U19 भारतीय पुरुष वन-डे स्क्वाड

यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), विनीत वी के, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलाव, ईशान सूद