11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nikhil Chaudhary रचेंगे इतिहास, 60 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले भारतीय मूल के क्रिकेटर बनेंगे

Nikhil Chaudhary Australia squad: दिल्ली में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में वह 60 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 11, 2026

Nikhil Chaudhary Australia squad, First Indian born player Australia cricket, Nikhil Chaudhary BBL,

निखिल चौधरी (Photo - ESPN)

Nikhil Chaudhary Australia squad: दिल्ली में जन्मे 30 साल के ऑलराउंडर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) एक ऐसा इतिहास रचने के बेहद करीब हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। अगर निखिल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह पिछले 60 से ज्यादा सालों (1964 के बाद) में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय मूल के पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। निखिल को यह मौका स्टार खिलाड़ी ट्रैविस हेड की जगह मिला है, जो निजी कारणों से छुट्टी पर हैं।

फिल्म से कम नहीं उनकी कहानी

गिल के साथ शेयर किया था ड्रेसिंग रूम निखिल चौधरी का यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दिल्ली में पले-बढ़े निखिल ने भारत में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पंजाब से की थी। उन्होंने पंजाब के लिए 14 व्हाइट-बॉल मैच खेले, जहां वह हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए ट्रायल भी दिया था, लेकिन फिर किस्मत उन्हें अलग रास्ते ले गई।

कोरोना काल में पलटी किस्मत

साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान निखिल अपने अंकल से मिलने क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) गए थे। लेकिन इंटरनेशनल ट्रैवल बैन होने के कारण वह वहीं फंस गए। इसी मजबूरी ने उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दरवाजे खोल दिए। निखिल ने वहां के घरेलू क्रिकेट में जीरो से शुरुआत की और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर तस्मानिया और बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरीकेन्स के पक्के खिलाड़ी बन गए।

पेस गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

निखिल ने होबार्ट हरीकेन्स को बीबीएल खिताब जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पिछले सीजन में उन्होंने 153 के स्ट्राइक रेट से 307 रन कूटे थे। मजेदार बात यह है कि भारत की स्पिन पिचों पर बड़े होने के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया में निखिल ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने तस्मानिया के लिए खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और क्वींसलैंड के खिलाफ 5 विकेट भी चटकाए। वह इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सेटअप का भी हिस्सा रहे थे।

क्रिकेट नियम ये कहता है...

भले ही निखिल के पास अभी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं है, लेकिन उनके पास वहां की परमानेंट रेजीडेंसी (PR) है, जो उन्हें आईसीसी (ICC) नियमों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के योग्य बनाती है। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा कि निखिल काफी समय से उनकी नजरों में थे और उन्होंने अपनी BBL फॉर्म से सबको प्रभावित किया है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम 17, 19 और 21 जून को बांग्लादेश के चटोग्राम (Chattogram) मैदान पर होने वाले मैचों में उतरेगी।