
जयपुर पुलिस ने गोवा से पकड़ा ड्रग तस्कर, पत्रिका फोटो
Rajasthan Drug Network: जयपुर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले 5 हजार रुपए के इनामी और शातिर तस्कर को मानसरोवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो महीने से पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, पुलिस टीम ने करीब 1700 किलोमीटर पीछा करते हुए तकनीकी इनपुट और सोशल मीडिया लोकेशन की मदद से आरोपी को गोवा में मौज-मस्ती करते हुए धर दबोचा।
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि 19 मार्च 2026 को नारायण विहार थाना पुलिस ने बीकानेर निवासी तस्कर मनोज बिश्नोई को 52.80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ का रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मनोज ने कुबूल किया कि उसे ड्रग्स की यह खेप बीकानेर के नोखा निवासी रामसिंह बिश्नोई ने सप्लाई की थी। इस खुलासे के बाद से ही रामसिंह फरार था और पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर विशेष टीम गठित की थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी रामसिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह इस नशीले पदार्थ की सप्लाई पंजाब में बैठे एक बड़े ड्रग माफिया से लेता था। पुलिस के अनुसार, पंजाब में रहकर इस पूरे सिंडिकेट को चलाने वाला मुख्य तस्कर भी मूल रूप से बीकानेर का ही रहने वाला है। फिलहाल मानसरोवर पुलिस पंजाब के उस सप्लायर को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जिससे इस पूरे ड्रग नेटवर्क की पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक ही दिन में उदयपुर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर और भरतपुर में ताचड़तोड़ दबिश देकर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आइजी विकास कुमार के मुताबिक, इन कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपए कीमत की अफीम, हेरोइन, डोडा पोस्त और गांजा बरामद किया गया है। साथ ही
तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक, स्कूटी और बाइक भी जब्त की गई है।
उदयपुर में बकायदा स्निफर डॉग की मदद से एक रेस्टोरेंट की रसोई से गांजा पकड़ा गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशा सप्लाई किया जा रहा था। जयपुर के श्याम नगर में स्कूटी से गांजा सप्लाई कर रहे कटेवा नगर निवासी राहुल सांसी को गिरफ्तार कर 130 ग्राम गांजा, 1900 रुपए नगद और स्कूटी जब्त की गई।
Updated on:
19 May 2026 07:06 am
Published on:
19 May 2026 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
