
गौरतलब है कि भगवान लाल सोनी राजधानी जयपुर के पहले पुलिस कमिश्नर रहे चुके हैं। इसके अलावा वे राजस्थान पुलिस अकादमी में निदेशक और फिर राजस्थान एन्टी करप्शन ब्यूरो में महानिदेशक जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। 30 वर्ष से भी ज़्यादा पुलिस सेवाकाल के दौरान कार्य कुशलता के चलते उन्हें कई पुलिस पदकों और अन्य सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है।
पुलिस सेवा से रिटायरमेंट के बाद बीएल सोनी पिछले कुछ दिनों से पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी को लेकर चर्चा में रहे। उनका एक ऑडियो-वीडियो साक्षात्कार भी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वे पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उनकी सरकार की कार्यशैली पर कई संगीन आरोप लगाते दिख दे रहे हैं।
ये लगाए थे पूर्व सरकार पर आरोप--
- ''राजस्थान में पेपर लीक और भर्ती में हो रहे विभिन्न घोटाले से जो हताश-निराश-प्रभावित लाखों युवा हैं, उनमें हाल में हुई प्रभावी कार्रवाई से एक आशा की किरण जगी है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से पूरी एसओजी टीम को बुलाकर उत्साहवर्धन कर उन्हें सारे साधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है और मोटिवेट किया है ये अच्छी बात है। इससे पूरी टीम में अच्छा मैसेज गया है।''
Updated on:
09 Apr 2024 03:08 pm
Published on:
09 Apr 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
